बच्चों को खूब पसंद आएंगे ये सूजी दही टोस्ट

बच्चों को खूब पसंद आएंगे ये सूजी दही टोस्ट

ब्रेड से बना नाश्ता झटपट तैयार भी हो जाता है और खाने में भी स्वादिष्ट लगता है. ऐसे में ब्रेड से बने चीज टोस्ट तो आपने कई बार खाए होंगे, लेकिन शायद ही कभी सूजी दही टोस्ट का स्वाद लिया होगा. यह झटपट बनक

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 6 ब्रेड स्लाइस
  • 1 कप सूजी
  • 1/2 कप दही
  • 1/4 कप टमाटर
  • 1/4 कप प्याज
  • 1/4 कप शिमला मिर्च
  • 1/4 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
  • 1 टीस्पून चाट मसाला
  • 1 टेबलस्पून टोमैटो केचप, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले एक बर्तन में सूजी, दही, टमाटर, प्याज, शिमला मिर्च, काली मिर्च पाउडर, चाट मसाला, नमक और जरूरत के अनुसार पानी डालकर गाढ़ा बैटर तैयार कर लें.
- अब एक ब्रेड की स्लाइस पर एक चम्मच टोमैटो केचप लगा लें फिर तैयार बैटर में थोड़ा बैटर लेकर ब्रेड पर अच्छी तरह से फैला दें.
- मीडियम आंच पर तवे पर तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें.
- गरम तवे पर ब्रेड को बैटर की तरफ से डालकर सेंक लें.
- एक तरफ से सिंकने के बाद पलटकर दूसरी तरफ से सेंक लें.
- इसी तरह से सारी ब्रेड सेंक लें.
- तैयार है सूजी दही टोस्ट. इसे सॉस के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.7 (7 ratings)
3.7 avg from 7 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बच्चों को खूब पसंद आएंगे ये सूजी दही टोस्ट एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 6 ब्रेड स्लाइस और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes