बच्चों को बहुत पसंद आएंगे ये स्वीट कॉर्न कटलेट

बच्चों को बहुत पसंद आएंगे ये स्वीट कॉर्न कटलेट

स्वीट कॉर्न में विटामिन की मात्रा भरपूर होती है. अब आप सिर्फ बारिश में ही नहीं बल्कि हर मौसम में इसका लुत्फ उठा सकते हैं. इसे बनाने के लिए स्वीट कॉर्न को मैदा और उबले आलू के साथ मिलाया जाता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 कप स्वीट कॉर्न
  • 1 प्याज (बारीक कटी हुई)
  • 3/4 कप चावल का आटा
  • 1/4 कप कॉर्न फ्लोर
  • 1 उबला हुआ आलू
  • 2 हरी मिर्च
  • 1/4 टीस्पून अदरक कद्दूकस किया हुआ
  • 1/2 टीस्पून जीरा पाउडर
  • 1/2 टीस्पून काली मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- स्वीट कॉर्न कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले कॉर्न को किसी बर्तन में डालकर ब्लेंडर की मदद से ब्लेंड कर लें.
- अब एक कटोरे में चावल का आटा, कॉर्न फ्लोर, उबला आलू, काली मिर्च पाउडर, अदरक, जीरा पाउडर, हरी मिर्च और नमक डालकर अच्छी तरह से मैश कर लें.
- तैयार मिश्रण की बॉल्स लेकर इसे टिक्की की शेप दे दें.
- मीडियम आंच पर एक पैन में तेल डालकर गर्म कर लें.
- तेल के गर्म होते ही बारी-बारी से सभी टिक्कियां डालकर इसे दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें.
- तलकर इन्हें टिशु पेपर पर निकालकर रख लें.
- तैयार हैं स्वीट कॉर्न कटलेट्स. सॉस या चटनी के साथ सर्व करें.

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
5 (2 ratings)
5 avg from 2 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बच्चों को बहुत पसंद आएंगे ये स्वीट कॉर्न कटलेट एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप स्वीट कॉर्न और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes