महाराष्ट्रियन स्टाइल में बनाइए ठेचा वड़ा पाव

महाराष्ट्रियन स्टाइल में बनाइए ठेचा वड़ा पाव

सादा वड़ा पाव तो आपने कई बार बनाया होगा, पर क्या कभी महाराष्ट्रियन स्टाइल में ठेचा वड़ा पाव बनाया है? यह खाने में बहुत ही मजेदार लगता है.  

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • ठेचा बनाने के लिए:, आधा कप हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), आधी कटोरी मूंगफली, दो बड़ा चम्मच लहसुन (बारीक कटी हुई), एक चौथाई कप हरा धनिया (बारीक कटा हुआ), नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार  , मुख्य सामग्री:, पांच पाव, पांच आलू वड़ा, मक्खन जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 4 - 6
- सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन गरम करने के लिए रखें.
- पैन के गरम होते ही इसमें मूंगफली डालकर सुखा ही भूनें.
- मूंगफली के भुनते ही आंच बंदकर इन्हें ठंडाकर छिलके उतार दें.
- अब मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
- तेल के गरम होते ही मिर्च, लहसुन और हरा धनिया डालकर भूनें और आंच बंद कर दें.
- मिश्रण को ठंडाकर इसे मिक्सर में दरदरा पीस लें.
- तैयार है ठेचा.

ऐसे तैयार करें पाव:
- पाव सेंकने के लिए धीमी आंच पर एक तवा गरम करने के लिए रखें.
- तवे के गरम होते ही इस पर मक्खन डालकर पिघलाएं.
- मक्खन पर पाव रखकर इसे दोनों तरफ से अच्छे से सेंक लें.
- पाव को बीच में से काटकर इसके दोनों तरफ ठेचा लगाएं.
- पाव के एक हिस्से पर वड़ा रखकर दूसरा हिस्से इसके ऊपर रख दें.
- तैयार है महाराष्ट्रियन डिश ठेचा वड़ा पाव.   

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

महाराष्ट्रियन स्टाइल में बनाइए ठेचा वड़ा पाव एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे ठेचा बनाने के लिए:, आधा कप हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), आधी कटोरी मूंगफली, दो बड़ा चम्मच लहसुन (बारीक कटी हुई), एक चौथाई कप हरा धनिया (बारीक कटा हुआ), नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार  , मुख्य सामग्री:, पांच पाव, पांच आलू वड़ा, मक्खन जरूरत के अनुसार और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes