ऐसे बनाएं मार्केट जैसी वेज चाउमीन

ऐसे बनाएं मार्केट जैसी वेज चाउमीन

अक्सर वेज चाउमीन खाने के लिए आप मार्केट जाते हैं या फिर ऑनलाइन ऑडर करते हैं, लेकिन आज हम बताने जा रहे हैं वेज चाउमीन की रेसिपी. इसके बाद आप इसे आसानी से घर पर बनाकर इसका स्वाद ले सकते हैं.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 200 ग्राम चाउमीन नूडल्स
  • 1 कप प्याज (कटी हुई)
  • 1 कप गाजर (कटी हुई)
  • 1 कप पत्ता गोभी (कटी हुई)
  • 1 कप शिमला मिर्च (कटी हुई)
  • 3-4 कली लहसुन (कटी हुई)
  • 2 टेबलस्पून सोया सॉस
  • 1 टेबलस्पून ग्रीन चिली सॉस
  • 1/2 टेबलस्पून टोमैटो केचप
  • 1/2 टीस्पून चीनी
  • 1 टीस्पून काली मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले मीडियम आंच पर एक बर्तन में पानी, नमक और 2 चम्मच तेल डालकर चाउमीन उबलने के लिए रख दें.
- इस बीच दूसरी तरफ मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गर्म करने के लिए रख दें.
- इसमें लहसुन डालकर हल्का भून लें.
- अब प्याज, गाजर और शिमला मिर्च डालकर हल्का पकाएं.
- प्याज के भुनने के बाद इसमें सोया सॉस, ग्रीन चिली सॉस और टोमैटो केचप मिला लें.
- काली मिर्च पाउडर, चीनी और नमक मिलाकर 2 मिनट तक पकाएं.
- चाउमीन को पानी से अलग कर मसाले में डालकर मिक्स कर 2 मिनट तक पकाएं.
- तय समय के बाद गैस बंद कर चाउमीन प्लेट पर निकाल लें.
- तैयार है वेज चाउमीन. सॉस के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.8 (5 ratings)
3.8 avg from 5 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाएं मार्केट जैसी वेज चाउमीन एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 200 ग्राम चाउमीन नूडल्स और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes