ये है मसाला पापड़, खाने और दिखने दोनों में लगता है शानदार

ये है मसाला पापड़, खाने और दिखने दोनों में लगता है शानदार

अगर आप अब तक पापड़ बस तलकर यूं ही सिंपल तरीके से खाते आए हैं तो बता दें कि आप इसमें कई तरह के ट्विस्ट भी डाल सकते हैं जिनमें से एक है मसाला पापड़.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • चार पापड़, दो प्याज, दो टमाटर, एक कटोरी हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
- सबसे पहले प्याज, टमाटर और हरे धनिये को बारीक काटकर एक कटोरी में रख लें.
- अब मीडियम अंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
- तेल के गरम होते ही पापड़ डालकर सुनहरा होने तक तल लें.
- तले हुए पापड़ को एक-एक कर प्लेट पर रखते जाएं.
- सभी पापड़ पर बारी-बारी कर बारीक कटा प्याज , टमाटर और हरा धनिया डालें.
- अंत में ऊपर से लाल मिर्च पाउडर और नमक भी छिड़क दें.
- तैयार है मसाला पापड़.

नोट:
- आप चाहें तो कटोरी में बारीक कटे प्याज, टमाटर और हरे धनिये के साथ ही लाल मिर्च, और नमक मिक्स कर सकते हैं.
- आप इसमें नींबू का रस भी निचोड़कर डाल सकते हैं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
2.8 (5 ratings)
2.8 avg from 5 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ये है मसाला पापड़, खाने और दिखने दोनों में लगता है शानदार एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे चार पापड़, दो प्याज, दो टमाटर, एक कटोरी हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes