स्नैक्स में बनाइए मेथी पोहा टिक्की

स्नैक्स में बनाइए मेथी पोहा टिक्की

पोहा खाना तो ज्यादातर लोगों को पसंद होता है पर क्या कभी आपने इसकी टिक्की बनाने की सोची है? ये खाने में बहुत ही करारी और लजीज होती है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 कटोरी पोहा
  • 1 कच्चा आलू
  • 1 टेबलस्पून हरी मटर
  • 1 टेबलस्पून कसूरी मेथी
  • 2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • 1 टीस्पून धनिया पाउडर
  • 1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1 टीस्पून हरा धनिया (बारीक कटा हुआ), नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले पोहे को अच्छे से धोकर छान लें.
- अब इसमें कच्चे आलू को घिसकर डालें. आलू को अलग प्लेट पर घिसकर पहले इसका पूरा पानी निचोड़ दें.
- पोहे में हरी मिर्च, मटर, कसूरी मेथी, हरा धनिया और सारे मसाले डालकर इसे खूब अच्छे से मिक्स करें.  
- मीडियम आंच पे एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
- इसी बीच मिश्रण से सारी टिक्कियां बना लें.
- तेल के गरम होते ही सारी टिक्कियों को सेंक लें.
- तैयार है करारी मेथी पोहा टिक्की. टोमैटो केचप के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

स्नैक्स में बनाइए मेथी पोहा टिक्की एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कटोरी पोहा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes