नाश्ते में ऐसे बनाइए मूंगदाल का चीला
Back
स्‍नैक्‍स वेज,ब्रेकफास्‍ट

नाश्ते में ऐसे बनाइए मूंगदाल का चीला

ब्रेकफास्‍ट में हेल्‍दी और टेस्‍टी खाना मिल जाए तो सब का मन खुश हो जाता है. मूंगदाल चीला प्रोटीन, मिनरल्स और विटामिन्स से भरपूर है और इसे बनाना भी बहुत आसान है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 250 ग्राम धुली मूंगदाल
  • 1/2 कप दही
  • 1 प्‍याज, बारीक कटा हुआ
  • 1 टीस्पून हरा धनिया, कटा हुआ
  • 2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
  • 1 इंच अदरक, कसी हुई
  • 1/4 टीस्पून जीरा
  • 1/4 टीस्पून हल्‍दी पाउडर
  • 1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, नमक स्‍वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले मूंगदाल को पानी में 4-5 घंटे के लिए भिगोकर रख दें.
- फिर इसे छानकर मिक्‍सी जार में डालें और थोड़ा सा पानी डालकर गाढ़ा पीस लें.
- इस घोल को एक बड़े बॉउल में निकाल लें और फिर उसमें छोड़कर बाकी सारी सामग्री मिक्‍स कर लें. नमक को अपने स्‍वादानुसार ही डालें.
- अब गैस पर तवा चढ़ाएं और उस पे तेल डालकर गरम करें.
- जब तेल गरम हो जाए तो चीले का घोल डालकर फैलाएं.
- चीले के चारों ओर तेल डाल दें ताकि वह तवे में चिपके नहीं.
- अब चीले को दोनों साइड से कुरकुरा सेंक लें और बाकी के घोल से भी ऐसे ही चीले तैयार कर लें.
- मूंगदाल का चीला तैयार है. खट्टी मीठी चटनी या फिर सॉस के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (5 ratings)
4 avg from 5 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

नाश्ते में ऐसे बनाइए मूंगदाल का चीला एक लोकप्रिय वेज,ब्रेकफास्‍ट रेसिपी है, जिसे 250 ग्राम धुली मूंगदाल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes