ऐसे बनाइए पनीर मंचूरियन

ऐसे बनाइए पनीर मंचूरियन

पनीर मंचूरियन का स्वाद खाने में बहुत ही शानदार लगता है और इसे घर पर बनाना भी बेहद आसान है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 300 ग्राम पनीर
  • 4 टेबलस्पून कॉर्नफ्लोर
  • 2 टेबलस्पून मैदा
  • 1 टीस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार, ग्रेवी के लिए:
  • 1 कप बारीक कटी शिमला मिर्च
  • 1 प्याज बारीक कटा हुआ
  • 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 1 कप हरा प्याज बारीक कटा हुआ
  • 1 टीस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • 2 टेबलस्पून टोमैटो सॉस
  • 1 टेबलस्पून सोया सॉस
  • 1/2 टेबलस्पून चिली सॉस, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार, चुटकीभर अजीनोमोटो

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
- सबसे पहले पनीर को चौकोर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
- एक बर्तन में मैदा, कॉर्नफ्लोर, अदरक-लहसुन पेस्ट और नमक डालें. फिर इसमें पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें.
- अब घोल में पनीर के टुकड़े डालकर 20 से 25 मिनट तक मैरिनेट होने के लिए रख दें.
- मीडियम आंच पर एक कड़ाही में तेल गर्म करें. फिर इसमें मैरिनेट किया हुआ पनीर डालकर हल्का फ्राई करें.
- पनीर को चारों तरफ से सुनहरा होने तक फ्राई कर प्लेट में नैपकिन पेपर लगाकर इसमें निकाल लें.

ग्रेवी तैयार करने के लिए:
- मीडियम आंच पर एक पैन में तेल गर्म करें. इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर सुनहरा होने तक पकाएं.
- अब पैन में हरी मिर्च, शिमला मिर्च और प्याज डालकर 4 से 5 मिनट पकाएं.
- इसके बाद टोमैटो सॉस, सोया सॉस, चिली सॉस, अजीनोमोटो और नमक डालकर मिक्स करें.
- फिर इसमें फ्राइड पनीर और हरा प्याज डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
- मंचूरियन को 2 मिनट तक तेज आंच पर पकाकर आंच बंद कर दें.
- तैयार है पनीर मंचूरियन. इसे हरे प्याज और सफेद तिल से सजाकर सर्व करें.
- आप चाहें तो हरे धनिये से भी गार्निश कर सकते हैं.

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.4 (5 ratings)
4.4 avg from 5 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाइए पनीर मंचूरियन एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 300 ग्राम पनीर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह चाइनीज़ खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes