ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 6 servings
- दो से ढाई कप बेसन
- 250 ग्राम चने की दाल
- 200 ग्राम पोस्ता दाना
- 7 से 8 आलू
- 3 से 4 प्याज, एक टुकड़ा अदरक, आवश्यकतानुसार हरी मिर्च, हरी धनिया, चार लौंग, चार इलाइची, एक टुकड़ा दालचीनी
- 5 काली मिर्च
- 1 से 2 तेजपत्ता, थोड़ा सा खाने वाला सोडा
- स्वादानुसार नमक, फ्राई करने के लिए तेल
विधि
- फिर चने की दाल को एक कप पानी में लौंग, इलाइची, दालचीनी, काली मिर्च, तेजपत्ता डालकर पानी सूखने तक पका लें बाद में दाल से तेजपत्ता निकाल दें.
- हरी मिर्च, अदरक, प्याज बारीक काटकर तीन हिस्से कर लें, एक हिस्सा बिना पानी के पोस्तादाना के साथ पीस लें.
- फिर एक कढ़ाई में एक चम्मच तेल डालकर गर्म करें और अदरक, हरी मिर्च, प्याज का दूसरा हिस्सा भूनकर, उसे चने की दाल के साथ पीस लें.
- साथ ही साथ कुकर में आलू उबालें और छीलकर, मैश कर लें और उसमें पिसा हुआ पोस्तादाना, चने की दाल, बारीक कटी हरी धनिया और हरी मिर्च, अदरक, प्याज का तीसरा हिस्सा, स्वादानुसार नमक अच्छे से मिलाकर शामी कबाब का बेस तैयार कर लें.
- अब बेसन में स्वादानुसार नमक और खाने वाला सोडा मिलाकर घोल तैयार कर लें.
- फिर एक कढ़ाई में तेल गर्म करें शामी कबाब के बेस को हाथों से गोल-गोल करके थोड़ा दबाकर, बेसन के घोल में लपेटकर, तेल में क्रिस्पी फ्राई कर लें.
- लिजिए तैयार हैं गर्मा-गर्म क्रिस्पी शामी कबाब, जिन्हें आप सॉस या हरी चटनी के साथ परोसें और खाएं.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
शामी कबाब एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे दो से ढाई कप बेसन और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
शामी कबाब बनाने के लिए सबसे पहले दो से ढाई कप बेसन तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
शामी कबाब बनाने में लगभग 1 से 1.5 घंटे तैयारी का समय और 1 से 1.5 घंटे पकाने का समय लग सकता है।
यह शामी कबाब रेसिपी लगभग 4 - 6 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
शामी कबाब बनाने के लिए दो से ढाई कप बेसन के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, शामी कबाब को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
शामी कबाब का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
शामी कबाब एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT