नमकीन सेवैयां

नमकीन सेवैयां

नूडल्स और मैगी का देसी जायका है नमकीन सेवैयां...तो बच्चों की सेहत और स्वाद का ध्यान रखते हुए बनाएं यह डिश. वैसे बड़ों के लिए यह भी नाश्ते और स्नैक्स का स्वादिष्ट ऑप्शन है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 100 ग्राम (आधा कप) सेवैयां, आधा कप गाजर, छि‍ली और बारीक कटी हुई, आधा कप हरे मटर के दाने, एक टमाटर बारीक कटा (चाहें तो), एक आलू छीलकर पतला काट लें, एक प्याज बारीक कटा
  • 2 हरी मिर्च बारीक कटी, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच जीरा या राई
  • स्वादानुसार नमक, तेल

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- गैस पर कड़ाही में एक चम्मच तेल गर्म करें और इसमें सेवैयां डालकर मध्यम आंच पर 5 मिनट तक एक बड़े चम्मच से चलाते हुए फ्राई करें. (सेवैयां को बिना तेल के कड़ाही गर्म करके भी भूना जा सकता है.)
- जब ये अच्छी तरह भुन जाएं तो इनको एक प्लेट में निकालकर रखें और अब कड़ाही में 2 चम्मच तेल डालकर गर्म करें.
- गर्म तेल में जीरा या राई डालकर भूनें, फिर इसमें प्याज और हरी मिर्च डालकर प्याज के गुलाबी होने तक मध्यम आंच पर फ्राई कर लें.
- फिर प्याज में टमाटर (चाहें तो), आलू, गाजर और हरी मटर के दाने डालकर बड़ी चम्मच से चलाकर मध्यम आंच पर 5 से 7 मिनट तक पकाएं.
- अब सब्जियों में हल्दी पाउडर, लाल मिर्च और नमक मिलाकर 2 मिनट फ्राई करके, इसमें फ्राइड सेवैयां डालकर 1 से 2 मिनट चलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- उसके बाद सेवैयां में 2 से 3 कप पानी डालकर मध्यम आंच पर 10 मिनट तक उबाल कर पकाएं.
- सेवैयां नर्म होकर अच्छी तरह पक जाएं और उसका सारा पानी सूख जाए, तो गैस बंद कर दें.
- इसे हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ खाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (766 ratings)
4.3 avg from 766 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

नमकीन सेवैयां एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 100 ग्राम (आधा कप) सेवैयां, आधा कप गाजर, छि‍ली और बारीक कटी हुई, आधा कप हरे मटर के दाने, एक टमाटर बारीक कटा (चाहें तो), एक आलू छीलकर पतला काट लें, एक प्याज बारीक कटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes