ऐसे बनाइए कच्चे आम का सांभर, उंगलियां चाटते रह जाएंगे आप

ऐसे बनाइए कच्चे आम का सांभर, उंगलियां चाटते रह जाएंगे आप

साउथ इंडियन फूड्स का एक अहम हिस्सा है सांभर. इसके बिना इडली, डोसा, अप्पम, उत्तपम आदि सबका स्वाद बेस्वाद सा लगता है. अब तक आपने सांभर में इमली डालकर तो इसे कई बार बनाया होगा. पर अब इसे बनाइए कच्चे आम क

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1 कप अरहर की दाल
  • 1 छोटा चम्मच उड़द दाल
  • 1 कच्चा आम (टुकड़ों में कटा हुआ)
  • 1 प्याज (टुकड़ों में कटा हुआ)
  • 1 कलियां लहसुन की (बारीक कटी हुई)
  • 1 छोटा चम्मच अदरक (बारीक कटा हुआ)
  • 1 छोटा चम्मच राई
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 2 साबुत सूखी लाल मिर्च
  • 1 छोटा चम्मच हल्दी
  • 2 बड़ा चम्मच सांभर मसाला, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार, तड़के के लिए:
  • 1 छोटा चम्मच राई
  • 1 छोटा चम्मच उड़द दाल
  • 1 सूखी लाल मिर्च, चुटकीभर हींग
  • 7-8 करी पत्ता, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले मीडियम आंच में एक प्रेशर कूकर में अरहर दाल, हल्दी, नमक और पानी डालकर 5 सीटी में उबाल लें.

- दूसरी ओर मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.

- तेल के गरम होते ही इसमें राई, सूखी लाल मिर्च, उड़द दाल और जीरा डालकर भूनें.

- राई के चटकते ही प्याज, अदरक और लहसुन डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें.

- इनके भुनते ही कच्चा आम, हल्दी और पानी डालकर उबालें.

- आम के सॉफ्ट होते ही सांभर मसाला, नमक और पकी हुई दाल मिलाएं.

- सांभर में अच्छी तरह से उबाल आते ही आंच बंद कर दें.

ऐसे बनाएं तड़का:

- मीडियम आंच में एक तड़का पैन में तेल गरम करें.

- तेल के गरम होते ही राई, सूखी लाल मिर्च, करी पत्ता, हींग और उड़द दाल डालकर भूनें.

- राई के चटकते ही तड़का को सांभर में डालकर कड़छी से चलाते हुए अच्छे से मिलाएं.

- तैयार है कच्चे आम का सांभर. गर्मागर्म चावल के साथ सर्व करें.

 

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
5 (2 ratings)
5 avg from 2 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाइए कच्चे आम का सांभर, उंगलियां चाटते रह जाएंगे आप एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप अरहर की दाल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes