स्वीट डिश स्पेशल: ब्रेड मावा रोल
अब की बार ब्रेड से शाही टुकड़ा नहीं बल्कि ब्रेड मावा रोल बनाएं. इसे ब्रेड चमचम के नाम से भी जाना जाता है. यह खाने में बहुत उम्दा लगता है.
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- चार ब्रेड स्लाइस
- 1 बड़ा कटोरी मावा
- 1 बड़ा कटोरी दूध
- 1 कप चीनी बूरा, चुटकीभर ऑरेंज फूड कलर
- 5-6 काजू (बारीक कटे हुए)
- 5-6 बादाम (बारीक कटे हुए)
- 1 टीस्पून इलायची पाउडर
- 1 छोटा कटोरी नारियल बूरा
- 1/2 कप पानी, घी तलने के लिए
विधि
- ब्रेड के किनारे काटकर अलग रख दें.
- मीडियम आंच में एक पैन में मावा डालें और लगातार कड़छी से चलाते हुए भूनें.
- मावा के भुनते ही फूड कलर मिलाएं और अच्छे से मिक्स कर आंच बंद कर दें.
- मावा को ठंडाकर चीनी, ड्राई-फ्रूट्स और इलायची पाउडर मिलाएं और ओवल शेप के बॉल्स बना लें.
- अब दूध को एक गहरे किनारे वाले प्लेट में डाल दें.
- ब्रेड के पीस दूध में डूबोएं और फिर दोनों हाथों से दबाते हुए एक्सट्रा दूध निचोड़ दें.
- ब्रेड के बीचों-बीच मावा बॉल्स रखें और ब्रेड को चारों तरफ से मोड़ते हुए रोल बना लें.
- मीडियम आंच में एक दूसरी कड़ाही में घी गरम करने के लिए रखें.
- घी के गरम होते ही बॉल्स को सुनहरा फ्राई कर लें और एक मिनट के लिए चाशनी में डूबोकर रख दें.
- तय समय के बाद बॉल्स को चाशनी से निकालकर इनपर नारियल बूरा लगाएं.
- तैयार है ब्रेड मावा रोल.
नोट:
गरम मावा में चीनी न डालें. ऐसा करने से मावा पिघलने लगेगा और स्टफिंग पतली हो जाएगी.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
स्वीट डिश स्पेशल: ब्रेड मावा रोल एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे चार ब्रेड स्लाइस और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,डिजर्ट खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
स्वीट डिश स्पेशल: ब्रेड मावा रोल बनाने के लिए सबसे पहले चार ब्रेड स्लाइस तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
स्वीट डिश स्पेशल: ब्रेड मावा रोल बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह स्वीट डिश स्पेशल: ब्रेड मावा रोल रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
स्वीट डिश स्पेशल: ब्रेड मावा रोल बनाने के लिए चार ब्रेड स्लाइस के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, स्वीट डिश स्पेशल: ब्रेड मावा रोल को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
स्वीट डिश स्पेशल: ब्रेड मावा रोल का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
स्वीट डिश स्पेशल: ब्रेड मावा रोल एक लोकप्रिय इंडियन,डिजर्ट वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT