गणेश चतुर्थी स्पेशल: जानिए अंजीर मोदक बनाने की आसान विधि

गणेश चतुर्थी स्पेशल: जानिए अंजीर मोदक बनाने की आसान विधि

आज तक आप सभी ने कई तरीके से मोदक बनाए और खाए होंगे. पर क्या कभी अंजीर मोदक ट्राई किया है? ये बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं और इन्हें बनाना भी बहुत आसान होता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 4 से 5 अंजीर (दूध में भिगोए हुए)
  • 4 से 5 बड़े चम्मच मेवे
  • 1 कप चीनी
  • 2 कप मैदा, घी तलने के लिए, दो कप चाशनी

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- अंजीर मोदक बनाने के लिए सबसे पहले मैदे में मोयन डालकर दूध या पानी से गूंद लें.
- अब भीगे अंजीर को मिक्सी में पीस लें.
- मीडियम आंच पर एक पैन में घी गर्म करें.
- घी के गर्म होते ही भिगी हुई अंजीर डालकर तब तक पकाएं जब तक की वे सुख न जाएं. और फिर आंच बंद कर दें.
- अब इसमें चीनी और सुखे मेवे डालकर एक मिश्रण तयार कर लें और मिश्रण को ठंडा होने लिए रख दें
- आटे की लोई बेलकर इसमें अंजीर का मिश्रण भरकर पोटली की तरह बंद करें.
- दोबारा मीडियम आंच पर एक कड़ाही में घी डालकर गर्म करें.
- घी के गर्म होते ही सभी पोटलियों को सुनहरा होने तक तल लें.
- अब सभी पोटलियों को 1 मिनट तक चाशनी में डूबोकर निकाल लें .
- तैयार है अंजीर मोदक.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

गणेश चतुर्थी स्पेशल: जानिए अंजीर मोदक बनाने की आसान विधि एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 4 से 5 अंजीर (दूध में भिगोए हुए) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes