इस तरह से बनाएं केले-सेब की खीर

इस तरह से बनाएं केले-सेब की खीर

फ्रूट सलाद तो आपने कई बार खाया होगा, लेकिन अब खाएं केले और सेब की खीर. यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ हेल्दी भी होती है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 200 मिली दूध
  • 1 केला
  • 1 सेब
  • 5 टेबलस्पून चीनी
  • 8-10 केसर के धागे
  • 1/2 टीस्पून इलायची पाउडर
  • 2 टेबलस्पून काजू
  • 2 टेबलस्पून किशमिश
  • 2 टेबलस्पून बादाम
  • 2 टेबलस्पून पिस्ता

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले काजू, बादाम और पिस्ता काट लें.
- मीडियम आंच पर एक पैन में दूध उबालने के लिए रखें.
- एक उबाल आते ही इसमें इलायची पाउडर, चीनी और केसर डालकर चीनी के घुलने तक चलाते हुए पकाएं.
- अब केले और सेब को ब्लेंडर की मदद से मैश कर लें.
- आंच धीमी कर दूध में केले और सेब को डालकर 2 मिनट तक और पकाएं.
- अब ड्राई फ्रूट्स डालकर मिक्स करें.
- तैयार है केले और सेब की खीर. इसे केले, बादाम और पिस्ता से गार्निश कर सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.6 (5 ratings)
3.6 avg from 5 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

इस तरह से बनाएं केले-सेब की खीर एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 200 मिली दूध और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,डिजर्ट खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes