मीठे में बनाएं बेसन-आटे का हलवा

मीठे में बनाएं बेसन-आटे का हलवा

यूं तो आपने बेसन का हलवा कई बार खाया होगा, लेकिन क्या कभी इसे आटे के साथ मिक्स कर बनाया है. जी हां, आज हम बनाने जा रहे हैं बेसन आटे का हलवा. बेसन और आटे को भुनने के बाद जो हलवा तैयार होता है उसका स्वा

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1 कप बेसन
  • 1/2 कप आटा
  • 1/4 टीस्पून इलायची पाउडर
  • 2 टेबलस्पून चीनी, एक चुटकी रेड फूड कलर
  • 1 टेबलस्पून काजू कटे हुए
  • 1 टेबलस्पून नारियल पाउडर, देसी घी जरूरत के अनुसार, पानी जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले मीडियम आंच पर कड़ाही में घी गरम करने के लिए रखें.
- इसमें बेसन और आटा डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें.
- मिश्रण का रंग हल्का ब्राउन होने पर इसमें फूड कलर मिलाएं और पानी डालकर इसे चलाते हुए पकाएं.
- जब हलवा गाढ़ा होने लगे तब इसमें चीनी डालकर इसके घुलने तक पकाएं.
- फिर इलायची पाउडर डालकर 2 मिनट तक पकाएं.
- जब हलवा कड़ाही छोड़ने लगे तब गैस बंद कर हलवे को प्लेट पर निकाल लें.
- तैयार है बेसन-आटे का हलवा. नारियल पाउडर और कटे हुए काजू डालकर सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (3 ratings)
4.3 avg from 3 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मीठे में बनाएं बेसन-आटे का हलवा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप बेसन और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes