ऐसे बनाइए ब्रेड-मूंगफली का हलवा
Back
कुछ मीठा हो जाए वेज,हेल्‍दी फूड

ऐसे बनाइए ब्रेड-मूंगफली का हलवा

अक्सर नाश्ते में आप ब्रेड खाना पसंद करते हैं क्योंकि ब्रेड से डिशेस बनाना काफी आसान होता है, लेकिन क्या आपने कभी ब्रेड से बना हलवा खाया है? ब्रेड से कई तरह के हलवे बनाए जा सकते हैं. ऐसे में हम बता रहे

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 4 ब्रेड
  • 1 कप दूध
  • 1/2 कप चीनी
  • 1/2 कप मूंगफली का पाउडर
  • 1 टेबलस्पून घी
  • 1 टेबलस्पून खसखस
  • 1 टेबलस्पून नारियल का बुरादा
  • 2 टेबस्लपून किशमिश
  • 8 बादाम
  • 8 पिस्ता
  • 8 अखरोट

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- हलवा बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें और बादाम, पिस्ता, अखरोट के भी टुकड़े कर लें.
- मीडियम आंच पर एक पैन में दूध डालकर गर्म कर लें.
- दूसरी तरफ पैन में घी डालकर गर्म करने के लिए रख दें.
- घी के गर्म होते ही ब्रेड के टुकड़े, खसखस और मूंगफली का पाउडर डालकर हल्का भून लें.
- ब्रेड, खसखस और मूंगफली के पाउडर को गर्म हो रहे दूध में डालकर 2 मिनट तक चलाते हुए पका लें.
- इसमें चीनी और थोड़े ड्राई फ्रूट्स डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें और कुछ देर और पकाएं.
- जब हलवा गाढ़ा हो जाए तब गैस बंद कर दें और हलवे को उतारकर प्लेट में डाल दें.
- तैयार हलवे पर बचे हुए ड्राई फ्रूट्स और नारियल का बुरादा डालकर सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.6 (7 ratings)
3.6 avg from 7 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाइए ब्रेड-मूंगफली का हलवा एक लोकप्रिय वेज,हेल्‍दी फूड रेसिपी है, जिसे 4 ब्रेड और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,डिजर्ट खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes