मीठे में बनाएं नारियल अखरोट की बर्फी

मीठे में बनाएं नारियल अखरोट की बर्फी

नारियल अखरोट की बर्फी बनाने में बहुत आसान होती है और खाने में बेहद स्वादिष्ट. इसे आप किसी भी त्योहार या पर्व पर बनाकर मेहमानों को सर्व कर सकते हैं. इसकी खास बात यह है कि इसे व्रत के दौरान भी खाया जा स

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 2 कप नारियल कद्दूकस किया हुआ
  • 1 कप चीनी
  • 1/2 कप अखरोट पाउडर
  • 1/4 टीस्पून इलायची पाउडर
  • 1/4 कप अखरोट कटे हुए

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
 - सबसे पहले मीडियम आंच में पैन में नारियल डालकर 2 मिनट तक ड्राई रोस्ट करें.
- 2 मिनट बाद चीनी डालकर चीनी के घुलने तक चलाते हुए पकाएं.
- चीनी और नारियल के अच्छी तरह से मिल जाने पर इसमें अखरोट पाउडर मिलाकर पकाएं.
- लगभग 2 मिनट बाद इसमें थोड़े कटे हुए अखरोट और इलायची पाउडर मिलाकर मिश्रण के सूखने तक तक पकाएं.
- जब मिश्रण अच्छी तरह से सूख जाए तब आंच बंद कर दें.
- अब एक प्लेट पर घी लगाकर इसे चिकना कर लें.
- अब मिश्रण इसपर फैलाकर ऊपर से कटे हुए अखरोट डालकर चम्मच की मदद से हल्का दबा दें.
- मिश्रण के ठंडा होने से पहले ही इसे चाकू से चौकोर शेप में काट लें.
- तैयार है नारियल अखरोट की बर्फी. खाएं और खिलाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मीठे में बनाएं नारियल अखरोट की बर्फी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप नारियल कद्दूकस किया हुआ और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,डिजर्ट खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes