गुड़-खजूर मिक्स रसमलाई
Back
कुछ मीठा हो जाए वेज,पार्टी

गुड़-खजूर मिक्स रसमलाई

रसमलाई ज्यादातर पसंद की जाने वाली मिठाई है. इसे बनाने में चीनी का काफी इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन आज हम आपको बताएंगे गुड़ से बनी रसमलाई की रेसिपी. यह बहुत ही टेस्टी होती है. इसमें पड़ने वाला खजूर इस

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 3 लीटर दूध
  • 3 टेबलस्पून नींबू का रस
  • 4 कप गुड़ कद्दूकस किया हुआ
  • 2 टेबलस्पून मिक्स ड्राई फ्रूट्स
  • 1/4 टीस्पून इलायची पाउडर
  • 2 टेबलस्पून खजूर कद्दूकस किया हुआ
  • 4-6 धागे केसर, पानी जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- रसमलाई बनाने के लिए सबसे पहले मीडियम आंच पर पैन में 2 लीटर दूध गर्म करें.
- दूध में उबाल आने के बाद, गैस बंद कर दें और दूध को हल्का ठंडा होने के लिए रख दें.
- दूध ठंडा होने पर इसमें नींबू का रस डालकर मिक्स कर दें.
- जब दूध पूरा फट जाए तब कपड़े से छान लें.
- ऊपर से ठंडा पानी डालकर कपड़े को अच्छी तरह दबाएं, ताकि सारा पानी निकल जाए.
- रसमलाई बनाने के लिए छैना तैयार है.
- अब छेने को अच्छी तरह 10 मिनट तक मैश करें, ताकि बॉल्स बनाते समय फटे नहीं.
- अब छेने की लोई तोड़कर हाथों की मदद से बॉल्स की शेप दें और हथेली से दबाकर रसमलाई की तरह चपटा दें.
- अब चाशनी बनाने के लिए एक भगोने में गुड़ और 2 कप पानी डालकर गैस पर गर्म करने के लिए रख दें.
- चाशनी में उबाल आने के बाद, तैयार छैनों को इसमें डालकर 15-20 मिनट तक ढककर पका लें.
- जब छेने सारी चाशनी पी लें और साइज में दोगुने हो जाएं तब गैस बंद कर दें.
- अब बचा हुआ दूध बर्तन में डालकर उबाल लें और दूध के आधा रह जाने पर बचा हुआ गुड़ और खजूर डालकर मिक्स करें और कुछ देर पका लें.
- इसमें केसर और इलायची पाउडर डालकर मिक्स कर लें और गैस बंद कर दें.
- अब छेने को चाशनी से निकालकर दूध में डाल दें और ड्राई फ्रूटस से गार्निश कर लें.
- तैयार रसमलाई को 2 घंटों तक फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें.
- तय समय बाद स्वादिष्ट रसमलाई का लुत्फ उठाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (3 ratings)
4 avg from 3 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

गुड़-खजूर मिक्स रसमलाई एक लोकप्रिय वेज,पार्टी रेसिपी है, जिसे 3 लीटर दूध और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes