स्वीट डिश का मजा दोगुना करना है तो बनाइए मावा बर्फी

स्वीट डिश का मजा दोगुना करना है तो बनाइए मावा बर्फी

मावा या खोए की बर्फी देश भर में खूब पसंद की जाती है. इस मिठाई को व्रत और त्योहार के मौके पर भी बनाया व खाया जाता है. जानिए मावा बर्फी को घर पर बनाने का आसान तरीका:

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 500 ग्राम खोया
  • 300 ग्राम पिसी हुई चीनी
  • 1 टीस्पून इलायची पाउडर
  • 1 टेबलस्पून घी

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- भारी तले के पैन में घी गर्म करें और उसमें खोया मिला दें.
- इसे तब तक पकाएं जब तक यह नर्म होकर एक जगह जमा होने लगे.
- अब इसमें चीनी मिलाएं और कम आंच पर चीनी के पिघलने तक इसे मिलाएं. साथ ही इलायची पाउडर भी डाल दें.
- इसे लगातार चलाते रहें ताकि यह पैन से चिपके नहीं.
- जैसे ही यह पैन के बीच में आकर इकट्ठा होने लगे, आंच बंद कर दें.
- इसे चिकनी प्लेट पर निकाल दें और बेलन से हल्के हाथ से बेलते हुए एक सार गोल आकार दे दें.
- ठंडा होने पर मनचाहे आकार में काटकर खाएं और खिलाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (493 ratings)
4.1 avg from 493 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

स्वीट डिश का मजा दोगुना करना है तो बनाइए मावा बर्फी एक लोकप्रिय कुछ मीठा हो जाए रेसिपी है, जिसे 500 ग्राम खोया और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,डिजर्ट खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes