खोया-तिल बाटी
सर्दियों के मौसम में गर्म तासीर की चीजें खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है और उस पर मौका हो तिल गुड़ के त्योहार यानी मकर संक्रांति का तो इन चीजों का महत्व और बढ़ जाता है. जानें इसकी रेसिपी
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 4 कप तिल
- 2 कप खोया (मावा)
- 500 ग्राम गुड़
- 2 चम्मच घी, आधा कप बादाम-काजू
- 1 चम्मच इलाइची पाउडर
विधि
- कड़ाही में तिल डालकर मीडियम आंच पर इसे भून लें. तिल जब सुनहरे होने लगें तो गैस बंद कर दें.
- भूने हुए तिल को एक बाउल में निकालकर रख लें.
- आधा कप तिल निकालकर अलग रख लें और बाकी सारे तिल को मिक्सर में डालकर दरदरा पीस लें.
- खोये को कड़ाही में डालकर धीमी आंच पर हल्का भूरा होने तक भून लें.
- काजू को लंबाई में 2 टुकड़े करते हुए काटकर अलग रख लें.
- बचे हुए काजू और बादाम को बारीक काट लें.
- अब एक कड़ाही में घी गर्म करें और उसमें गुड़ डालकर इसे पिघला लें.
- पिघले हुए गुड़ में पिसे हुए तिल, भुना हुआ खोया, बारीक कतरे हुए काजू-बादाम और इलाइची पाउडर डालकर इस मिश्रण को अच्छी तरह मिला लें.
- अब इस मिश्रण की गोल बाटियां बना लें.
- इन बाटियों पर साबुत तिल बुरक कर तिल को अच्छी तरह चिपका दें.
- अब कटे हुए काजू के टुकड़ों को इन बाटियों पर रखकर हाथ से दबा दें.
- खोया-तिल बाटी को 3-4 घंटे के लिए थाली में रखकर सेट होने के लिए रख दें और फिर इसका स्वाद लें.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
खोया-तिल बाटी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 4 कप तिल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
खोया-तिल बाटी बनाने के लिए सबसे पहले 4 कप तिल तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
खोया-तिल बाटी बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह खोया-तिल बाटी रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
खोया-तिल बाटी बनाने के लिए 4 कप तिल के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, खोया-तिल बाटी को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
खोया-तिल बाटी का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
खोया-तिल बाटी एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT