मीठे में बनाएं लौकी नारियल के लड्डू

मीठे में बनाएं लौकी नारियल के लड्डू

अक्सर लोग लौकी का नाम सुनते ही मुंह बनाने लगते हैं, लेकिन कई बार इसका मीठा स्वाद लोगों को इसे खाने से नहीं रोक पाता है. ऐसे में आपने भी कई बार इसकी बर्फी का स्वाद तो लिया होगा पर आज बनाकर खाएं लौकी ना

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1 किलो लौकी
  • 1/4 कप उबली पालक
  • 1/2 कप घी
  • 250 ग्राम चीनी
  • 250 ग्राम मावा
  • 1/4 टीस्पून इयालची पाउडर
  • 1/2 कप मिक्स ड्राई फ्रूट्स पाउडर
  • 1 कप नारियल पाउडर

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 1 - 2
- सबसे पहले लौकी को छीलकर उसके बीज और बीच का गूदा अलग कर इसे कद्दूकस कर लें.
- मीडियम आंच पर पैन में घी डालकर गरम करने के लिए रख दें.
- घी के गरम होते ही इसमें कद्दूकस की हुई लौकी और पालक डालकर भून लें.
- जब लौकी का पानी सूख जाए तब इसमें चीनी डालकर कुछ देर चलाते हुए भून लें.
- फिर मावा और ड्राई फ्रूट्स पाउडर डालकर मिलाएं.
- जब मिश्रण पैन छोड़ने लगे तब गैस बंद कर दें.
- मिश्रण के हल्का ठंडा होने पर इसमें इलायची पाउडर मिला लें.
- फिर हथेलियों को चिकना कर मिश्रण का थोड़ा सा भाग लेकर इसे लड्डू की शेप दें.
- इसी तरह से सारे लड्डू तैयार कर लें.
- एक प्लेट पर नारियल पाउडर रख लें फिर लड्डूओं को इसमें रोल कर लें.
- तैयार है लौकी नारियल के लड्डू.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5 (4 ratings)
4.5 avg from 4 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मीठे में बनाएं लौकी नारियल के लड्डू एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 किलो लौकी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes