गुड़ मुरमुरे के लड्डू
Back
कुछ मीठा हो जाए वेज,हेल्‍दी फूड

गुड़ मुरमुरे के लड्डू

साल की शुरुआत के सबसे पावन त्‍योहार मकर संक्रांति और लोहड़ी के मौके पर घर में तमाम पकवान बनाए जाते हैं. बेशक इनका स्वाद कुछ और ही होता है. इस लिस्ट में गुड़ मुरमुरे के लड्डू भी शामिल हैं. जानें ये टे

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 500 ग्राम लाई/मुरमुरे   
  • 200 ग्राम गुड़ 
  • 1 कप पानी 
  • 3-4 चम्मच घी ,   

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- एक कड़ाही में घी डालकर धीमी आंच पर गर्म करें.
- अब इसमें मुरमुरे हल्का भून लें. ध्‍यान रहे कि आंच ज्‍यादा तेज न करें वरना मुरमुरे जल जाएंगे.
- गुड़ को तोड़कर अलग बर्तन में रख दें.
- अब दूसरी कड़ाही में थोड़ा सा घी गर्म करके उसमें गुड़ और पानी डालकर उबाल लें.
- बीच-बीच में इसे चलाते रहें.
- जब गुड़ की एक तार की चाशनी बन जाए तो उसमें मुरमुरे डालकर अच्‍छी तरह मिला लें और गैस बंद कर दें.
- मिश्रण को छूकर देखें. अगर यह हाथ में सहने लायक हो जाए तो उसके लड्डू बना लें.
- जब लड्डुओं का गुड़ सूख जाए तो इन्‍हें डिब्‍बे में भरकर रख लें और जब मन करें खाएं.

ध्‍यान दें- गुड़ और मुरमुरे दोनों अच्‍छी क्‍वालिटी के और बिलकुल साफ होने चाहिए. ताकि बनाने के बाद लड्डू में किरकिरी न आए.
 
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.4 (206 ratings)
4.4 avg from 206 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

गुड़ मुरमुरे के लड्डू एक लोकप्रिय वेज,हेल्‍दी फूड रेसिपी है, जिसे 500 ग्राम लाई/मुरमुरे    और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes