घर पर बनाएं मार्केट जैसी रबड़ी

घर पर बनाएं मार्केट जैसी रबड़ी

रबड़ी एक ऐसी स्वीट डिश है जिसे खासतौर से त्योहारों पर बनाया जाता है, लेकिन आप इसे कभी भी बनाकर खा सकते हैं. इसे बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती और यह खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 2 लीटर दूध
  • 1/4 कप चीनी
  • 1 टीस्पून इलायची पाउडर
  • 8-10 बादाम कटे हुए
  • 4-6 धागे केसर (ऑप्शनल)
  • 8-10 पिस्ता कटे हुए

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 1 - 2
- सबसे पहले मीडियम आंच पर पैन में दूध गरम करने के लिए रखें.
- दूध में उबाल आने पर आंच धीमी कर दूध को गाढ़ा होने तक पकाएं. इसे बीच-बीच में चलाते रहें.
- जब दूध में मलाई पड़ने लगे तब इसे पैन के किनारों पर लगाते जाएं.
- दूध के 1/3 रह जाने तक इस प्रकिया को कई बार दोहराते रहें.
- दूध 1/3 रह जाए तब इसमें चीनी डालकर इसके घुलने तक पकाएं.
- दूध में चीनी घुल जाए तब इलायची पाउडर, बादाम, पिस्ता और केसर डालकर मिक्स करें.
- पैन के किनारों से मलाई खुरच कर दूध में डालकर मिक्स करें. ध्यान रहे इसे ज्यादा नहीं चलाना है ताकि रबड़ी में खुरचन की गांठे पड़ी रहें.   
- रबड़ी को 2 घंटे तक फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें.
- तैयार है रबड़ी. बादाम और पिस्ता से गार्निश कर इसे ठंडा ही सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (6 ratings)
4.2 avg from 6 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

घर पर बनाएं मार्केट जैसी रबड़ी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 लीटर दूध और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes