हलवे से बनाएं तिरंगी  मिठाई

हलवे से बनाएं तिरंगी मिठाई

इस 15 अगस्त दीजिए मिठाइयों को तिरंगी ट्विस्ट. घर पर बनाइए तिरंगी मिठाई वो भी गाजर और लौकी के हल्वे से. जब बच्चे-बड़े सभी देशभक्ति के रंग में रंगे हैं तो उन्हें खिलाइए यह मिठाई...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • 2 छोटा चम्मच घी
  • 1 छोटा चम्मच पिसी हुई इलायची
  • 2 छोटा चम्मच पिस्ता कतरन
  • 2 छोटा चम्मच बादाम कतरन
  • 2 बड़ा चम्मच नारियल पाउडर
  • 2 बड़ा चम्मच पिसी हुई चीनी/सुगर पाउडर
  • 1 कप मावा
  • 1 कप लौकी का हलवा
  • 1 कप गाजर का हलवा

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 4 - 6
- पहले मावे में नारियल पाउडर और इलायची मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें.
- अब प्लास्टिक शीट पर घी लगाकर गाजर का हलवा फैलाएं.
- फिर इसके ऊपर मावे वाला मिश्रण और बादाम की कतरन फैलाएं.
- अब लौकी का हलवा व पिस्ते की कतरन फैलाकर रोल बना लें.
- अब फॉइल पेपर पर घी लगाकर इसे चिकना कर लें.
- रोल को इसमें लपेट कर एक घंटे के लिए फ्रिज में रख दें.
-1 घंटे बाद निकालकर इसे स्लाइस में काटें और सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.8 (21 ratings)
3.8 avg from 21 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

हलवे से बनाएं तिरंगी मिठाई एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 छोटा चम्मच घी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes