होली पर बनाएं स्वादिष्ट वॉलनट ब्राउनी गुझिया

होली पर बनाएं स्वादिष्ट वॉलनट ब्राउनी गुझिया

होली के त्योहार पर कई तरह की गुझिया बनाई जाती है. ज्यादातर लोग मावा से बनी गुझिया बनाते हैं, लेकिन आज हम आपको बता रहे हैं वॉलनट ब्राउनी गुझिया, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगी.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 10 servings

  • 300 ग्राम मैदा
  • 200 मिली चॉकलेट सॉस
  • 600 ग्राम ब्राउनी
  • 100 ग्राम सूजी
  • 100 ग्राम घी
  • 100 ग्राम रोस्टेड अखरोट
  • 1/2 टीस्पून नमक
  • 1/2 इलायची पाउडर
  • 200 ग्राम डार्क चॉकलेट (क्रश की हुई), रिफाइंड तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 8 - 10
- सबसे पहले एक बर्तन में मैदा, 5 छोटे चम्मच घी, सूजी और इलायची पाउडर डालकर मिला लें.
- इसमें पानी डालते हुए आटा गूंद लें.
- ब्राउनी को तोड़कर एक कटोरी में डाल दें और चॉकलेट सॉस, डार्क चॉकलेट और रोस्टेड अखरोट डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें. स्टफिंग तैयार है.
- अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां तोड़ लें. एक लोई लें और इसकी पूरी बेल लें.
- तैयार पूरी को गुझिया मेकर में रखें और इसके बीच में 1 बड़ा चम्मच स्टफिंग रखकर फोल्डर बंद कर दें.
- इसी तरीके से सारी गुझिया तैयार कर लें.
- अब मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रखें.
- जब तेल गर्म हो जाए तो आंच धीमी कर दें और इसमें 2-3 गुझिया डालकर सुनहरा होने तक तल लें.
- वॉलनट ब्राउनी गुझिया सर्व करने के लिए तैयार हैं.

pic credit: gettyimages

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

होली पर बनाएं स्वादिष्ट वॉलनट ब्राउनी गुझिया एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 300 ग्राम मैदा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes