गुड़ वाली तिल चिक्की
तिल और गुड़ से बनने वाले अन्य कई पकवानों की तरह यह चिक्की भी खूब पसंद की जाती है. महाराष्ट्र और गुजरात में इसे मकर संक्रांति के मौके पर खासतौर पर बनाया जाता है. आप भी सीखें इसकी रेसिपी -
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 1 कप तिल
- 1 कप गुड़, चौथाई कप पिसी हुई मूंगफली, एक बड़ा चम्मच घी
- 2 बड़े चम्मच कुतरा हुआ नारियल
विधि
- इनको अलग-अलग बर्तन में डालकर रख दें.
- बेलन, चाकू और एक बड़ी प्लेट या थाल पर घी लगा लें.
- एक कड़ाही में कुतरा हुआ गुड़ लें और इसमें थोड़ा घी डालकर गर्म कर लें. गुड़ पिघलना शुरू कर देगा. इसे गाढ़ा होने तक गर्म करें.
- यह सही तरह गाढ़ा हो गया है, यह परखने के लिए इसकी एक बूंद एक गिलास में पानी लेकर इसमें टपकाएं. अगर इसमें से आवाज आएगी तो इसका मतलब रेसिपी के अगले स्टेप के लिए गुड़ तैयार हो गया है.
- आंच कम करके इसमें भुने हुए तिल , नारियल और मूंगफली पाउडर मिलाएं. तुरंत गैस कर दें और सारी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं.
- जिस बड़े बर्तन पर आपने घी लगाया है, उस पर यह मिश्रण तुरंत पलट दें. देर करने पर यह सख्त हो जाएगा, इसलिए आपको इसमें फुर्ती दिखानी होगी. इसे आप चकले (सामग्री चिपके नहीं, इसलिए घी लगाएं) पर भी मोटी लोई बनाकर ले सकते हैं.
- अब बेलन की मदद से इसे थोड़ा बेल लें और ठंडा होने से पहले चाकू से चौकोर टुकड़ों में काट लें.
- ठंडा होने पर डिब्बे में भर लें.
ध्यान दें-
- इस रेसिपी में आपको तेजी से काम करना होगा क्योंकि गुड़ के ठंडा होने पर चिक्की बन नहीं पाएगी.
- स्वाद के लिए इसमें इलायची पाउडर भी मिला सकते हैं.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
गुड़ वाली तिल चिक्की एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप तिल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
गुड़ वाली तिल चिक्की बनाने के लिए सबसे पहले 1 कप तिल तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
गुड़ वाली तिल चिक्की बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह गुड़ वाली तिल चिक्की रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
गुड़ वाली तिल चिक्की बनाने के लिए 1 कप तिल के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, गुड़ वाली तिल चिक्की को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
गुड़ वाली तिल चिक्की का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
गुड़ वाली तिल चिक्की एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT