मीठे में ऐसे बनाइए शाही काजू-पिस्ता रोल

मीठे में ऐसे बनाइए शाही काजू-पिस्ता रोल

मिठाइयां खाने के शौकीन हैं तो जरूर बनाएं यह स्पेशल काजू पिस्ता रोल...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • रोल के लिए, - 1 कप काजू पाउडर, - एक तिहाई कप चीनी, - 3 छोटा चम्मच घी, - पानी जरूरत के अनुसार, भरावन के लिए, - 1 छोटा कप पिस्ता, - 1 छोटा कप बादाम, - 2 बड़ा चम्मच चीनी बूरा, - 2 बड़ा चम्मच दूध, - एक चौथाई छोटा चम्मच इलायची पाउडर, - चुटकीभर फूड कलर (ग्रीन)

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- सबसे पहले एक मिक्सर जार में काजू को सूखा पीस लें.
- काजू पीसने के बाद मिक्सर जार में पिस्ते और बादाम को भी एकसाथ पीसकर पाउडर बना लें. कुछ पिस्ते को बारीक भी कांट लें. 
- अब पिस्ता बादाम पाउडर, कटे हुए पिस्ते, चीनी, इलायची पाउडर, दूध और फूड कलर को अच्छे से मिक्स कर स्ट्फिंग तैयार कर लें.
- रोल्स बनाने के लिए सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में पानी और चीनी डालें. 
- जैसे ही पानी में चीनी घुल जाए तब आंच धीमी कर दें और काजू पाउडर, घी मिलाकर गाढ़ा होने तक कड़छी से चलाते रहें.
- काजू पाउडर के मिश्रण के गाढ़ा होते ही इसे ठंडा होने के लिए एक बर्तन में निकाल कर रख दें. इस बात का खास ख्याल रहें कि यह इतना गाढ़ा हो जाए कि इसे बेला जा सके. 
- काजू मिश्रण की लोइयां तोड़ लें. अब एक प्लास्टिक पर घी लगाकर चकले पर फैलाएं और काजू पेस्ट से बनी लोई रखें.
- लोई को हल्के हाथों से फैलाते हुए गोलाकार दें और फिर बेलन से बेलते हुए चारों तरफ से बराबर कर लें.
- अब इसपर स्ट्फिंग रखें और इसे रोल कर दें.
- तैयार रोल को फ्रिज में रख दें.
- जब यह पूरी तरह से सेट हो जाए तब चाकू से रोल के छोटे-छोटे पीस काट लें.
- काजू-पिस्ता रोल तैयार है. आप इसे आसानी से 15 से 20 दिन तक स्टोर कर सकते हैं.


क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
5 (6 ratings)
5 avg from 6 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मीठे में ऐसे बनाइए शाही काजू-पिस्ता रोल एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे रोल के लिए, - 1 कप काजू पाउडर, - एक तिहाई कप चीनी, - 3 छोटा चम्मच घी, - पानी जरूरत के अनुसार, भरावन के लिए, - 1 छोटा कप पिस्ता, - 1 छोटा कप बादाम, - 2 बड़ा चम्मच चीनी बूरा, - 2 बड़ा चम्मच दूध, - एक चौथाई छोटा चम्मच इलायची पाउडर, - चुटकीभर फूड कलर (ग्रीन) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,डिजर्ट खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes