मेवे के लड्डू
यह तो सभी जानते हैं कि ड्राई फ्रूट्स स्वास्थ को कितनी ताकत पहुंचाते हैं, और इन्हें गेहूं के आटे, घी और गुड़ के साथ मिलाकर मेवे के लड्डू बनाए जाएं और खाए जाएं, तो आपको ताकत के साथ-साथ स्वाद भी डबल मिले
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 10 servings
- आधा किलो गेहूं का आटा
- 100 ग्राम गोंद
- 200 ग्राम नारियल
- 200 ग्राम बादाम
- 200 ग्राम काजू
- 100 ग्राम किशमिश
- 100 ग्राम मखाने
- 100 ग्राम चिरौंजी
- 600 ग्राम गुड़
- 500 ग्राम घी
विधि
- गोंद को ओखली में छोटा-छोटा तोड़ लें.
- भारी तले की कढ़ाई में 100 ग्राम घी डाल कर गर्म करें, फिर गर्म घी में गोंद के टुकड़े डालकर हल्का ब्राउन होने तक सेक लें, और कर प्लेट में निकाल लें, ठण्डा करके मिक्सर में पीस लें.
- अब कढ़ाई में 300 ग्राम घी डालें गर्म करें, उसमें आटा ब्राउन होने तक भुनें.
- कढ़ाई में बचा हुआ घी डाल कर गर्म करें. गुड़ को तोड़ कर टुकड़े कर लें, फिर गुड़ को घी में डालकर पिघला लें, जब गुड़ की गाढ़ी चाशनी जैसी बन जाए तो गैस बंद कर दें.
- गुड़ की चाशनी में पीसी गोंद, सारे मेवे और आटा डाल कर अच्छी तरह मिलाकर लड्डू का मिक्सचर तैयार कर लें.
- अब थोड़ा-थोड़ा लड्डू का मिक्सचर हाथ में लेकर हाथों से गोल-गोल लड्डू बनाकर तैयार करें और खाएं-खिलाएं.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
मेवे के लड्डू एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे आधा किलो गेहूं का आटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
मेवे के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले आधा किलो गेहूं का आटा तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
मेवे के लड्डू बनाने में लगभग 1.5 से 2 घंटे तैयारी का समय और 1.5 से 2 घंटे पकाने का समय लग सकता है।
यह मेवे के लड्डू रेसिपी लगभग 8 - 10 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
मेवे के लड्डू बनाने के लिए आधा किलो गेहूं का आटा के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, मेवे के लड्डू को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
मेवे के लड्डू का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
मेवे के लड्डू एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT