स्पंजी रसगुल्ले बनाने की मिल गई सीक्रेट रेसिपी

स्पंजी रसगुल्ले बनाने की मिल गई सीक्रेट रेसिपी

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 लीटर फुलक्रीम दूध
  • 1 कप चीनी
  • 2 टेबलस्पून नींबू का रस
  • 1 लीटर पानी, एक सूती कपड़ा, छलनी/ड्रेनर

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- स्पंजी रसगुल्ले बनाने के लिए एक थपेली या बर्तन में दूध डालकर मीडियम आंच पर गर्म होने के लिए रखें.
- जैसे ही दूध में उबाल आने लगे इसे कड़छी से चला लें. ताकि इसमें मलाई न जमें. मलाई जमने रसगुल्ले फूलते नहीं हैं और ज्यादा ऑयली से दिखते हैं.
- स्पंजी रसगुल्ले बनाने में सबसे बड़ी गलती यही होती है कि लोग दूध को गैस पर रखे-रखे उबालते हैं नींबू का रस डाल देते हैं. जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए.
- बढ़िया रसगुल्ले बनाने के लिए दूध उबालने के बाद आंच बंद कर दें.
- 1-2 मिनट बाद इसमें थोड़ा-थोड़ा करके नींबू का रस डालकर कड़छी से चलाकर दूध फाड़कर छेना बना लें.
- छेने को 5-7 मिनट ठंडा कर लीजिए. इसके बाद ड्रेनर पर सूती कपड़ा बिछा लीजिए.
- इस पर छेना डालकर छान लीजिए.
- कपड़े की पोटली बांध लीजिए और निचोड़ते हुए सारा पानी निकाल दीजिए.
- इसके बाद छेने की पोटली खोलिए और इस पर साफ पानी डालते हुए धो लीजिए.
- ऐसा करने से छेने से नींबू का खटास निकल जाएगी.
- अब फिर से कपड़े की पोटली बनाते हुए छेने से सारा पानी निकाल लें.
- इस पोटली को आधा घंटे तक लटकाकर रखें ताकि छेने का बचा हुआ पानी निकल जाए. - तय समय बाद पोटली खोलकर एक बड़ी थाली में निकाल लें.
- स्पंजी रसगुल्ले बनाने में लोग सबसे बड़ी गलती यहीं करते हैं कि छेने में मैदा या कॉर्नफ्लोर मिला देते हैं. जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए.
- थाली में छेने को कम से कम 10 मिनट तक मसलना है. ऐसा करने से ही रसगुल्ले एकदम स्पंजी बनते हैं.
- 10 मिनट तक मसलने के बाद आप पाएंगे कि छेना एकदम मुलायम हो गया है.
- अब इस छेने को 10-12 बराबर लोइयों में काट लें.
- एक लोई लेकर हल्का दबाते हुए गोल-गोल कर लें. इसी तरीके के सारी लोइयों से कच्चे रसगुल्ले बना लें. ध्यान रखें लोइयों को ज्यादा जोर से नहीं दबाना है.
- अब एक तपेली या चौड़े बर्तन में एक लीटर पानी और शक्कर डालकर मीडियम आंच पर उबलने के लिए रख दीजिए.
- रसगुल्लों के लिए हमें पतली चाशनी की जरूरत होती है.
- जैसे ही चाशनी में उबाल आ जाए आंच धीमी करके इसमें छेने की लोइयां डाल दें.
- इसके बाद आंच तेज करके 10 मिनट तक छेने को उबलने के लिए छोड़ दें. ( यहां भी ध्यान दें कि रसगुल्ले को ढककर नहीं पकाना है. कई लोग कूकर में भी छेने के रसगुल्ले पकाते हैं. साथ ही चाशनी भी ज्यादा गाढ़ी नहीं होनी चाहिए.)
- 10 मिनट बाद आंच धीमी करके 5 मिनट तक और पकाएं.
- इसके बाद आंच से ठंडा कर ले और 4-5 घंटे तक फ्रिज में रख दें.
- आप पाएंगे कि रसगुल्ले एकदम स्पंजी बनेंगे.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (102 ratings)
4.2 avg from 102 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

स्पंजी रसगुल्ले बनाने की मिल गई सीक्रेट रेसिपी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 लीटर फुलक्रीम दूध और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes