ऐसे बनाएं तिल-गुड़ के लड्डू

ऐसे बनाएं तिल-गुड़ के लड्डू

तिल-गुड़ के लड्डूओं का स्वाद सभी को बहुत पसंद होता है. इन्हें खासतौर पर सर्दियों में बनाया जाता है. मकर संक्रांति के पर्व पर तिल-गुड़ के लड्डूओं के बनाने का तो चलन है. 

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 कटोरी सफेद तिल
  • 1 छोटी कटोरी कद्दूकस किया हुआ गुड़, घी जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले तिल को बीनकर अच्छी तरह से साफ कर लें.
- अब मीडियम आंच पर एक कड़ाही में तिल को सुखा ही सुनहरा होने तक भूनें.
- दूसरी ओर मीडियम आंच पर एक दूसरे पैन में आधा कप पानी और गुड़ डालकर पिघला लें.
- गुड़ सही तरह से पका है या नहीं यह देखने के लिए एक कटोरी में ठंडा पानी लें. पानी में थोड़ा-सा पकता हुआ गुड़ डालें. अगर पानी में गुड़ का बॉल बन जाए तो लड्डू बनाने के लिए परफेक्ट गुड़ पक चुका है. अब आंच बंद कर दें.
- अब गुड़ में भुने तिल डालकर मिक्स करें और फिर गुड़-तिल के मिश्रण को हल्का ठंडा कर लें.
- इसके बाद हाथ पर घी लगाकर मिश्रण का थोड़ा-थोड़ा भाग लेकर इसके गोल-गोल लड्डू बना लें.
- इस तरह से पूरे मिश्रण के लड्डू बनाकर तैयार कर लें और डिब्बे में भर लें. फिर जब मन चाहे, इनका स्वाद लें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.8 (5 ratings)
3.8 avg from 5 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाएं तिल-गुड़ के लड्डू एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कटोरी सफेद तिल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes