ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 250 ग्राम बासमती चावल
- 2 मध्यम आकार के आलू
- 100 ग्राम मूंग की दाल, एक फूल गोभी (छोटे साइज में)
- 100 ग्राम मटर के दाने, खिचड़ी के लिए मसाला:
- 1 टुकड़ा अदरक
- 2 हरी मिर्च, आधा चम्मच हल्दी, थोड़ी-सी शक्कर
- 2 खड़ी लाल मिर्च, आधा चम्मच जीरा, चुटकीभर हींग
- 1 टुकड़ा दालचीनी
- 2-3 तेज पत्ते
- 3 लौंग
- 2 छोटी इलायची
- 1 बड़ा चम्मच देसी घी, नमक स्वादानुसार
- 1 चम्मच, बारीक हरा धनिया
विधि
- सबसे पहले चावल को अच्छी तरह धो लें.
- अब आलू को छीलकर लंबे टुकड़ों में काट लें और फूल गोभी को भी बड़े-बड़े टुकड़ों में काट कर रख लें.
- अदरक को कद्दूकस कर लें और हरी मिर्च काटकर रख लें.
- अब एक कड़ाही को गैस पर गर्म करें और इसमें मूंग की दाल को धीमी आंच पर गुलाबी होने तक भून लें.
- अब इसमें घी, चावल, खड़ी लाल मिर्च, जीरा एवं हींग को छोड़कर बाकी सारी सामग्री मिलाकर आधा लीटर गरम पानी में धीमी आंच पर ढककर पका लें. (पानी अपनी जरूरत के अनुसार कम-ज्यादा कर सकते हैं)
- बीच-बीच में इसे चलाती रहें.
- जब दाल और चावल गल जाएं तो गैस बंद कर दें.
- खिचड़ी सर्व करने से पहले एक अलग बर्तन में घी गर्म करके खड़ी लाल मिर्च, जीरा और हींग गर्म करें.
- इसी छौंक को खिचड़ी में ऊपर से डाल दें और इसे अच्छी तरह मिला दें.
- हरा धनिया डालकर इस चटपटी खिचड़ी को टमाटर धनिए की चटनी और पापड़ के साथ सर्व करें.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
बंगाली मसाला खिचड़ी एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 250 ग्राम बासमती चावल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
बंगाली मसाला खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले 250 ग्राम बासमती चावल तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
बंगाली मसाला खिचड़ी बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह बंगाली मसाला खिचड़ी रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
बंगाली मसाला खिचड़ी बनाने के लिए 250 ग्राम बासमती चावल के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, बंगाली मसाला खिचड़ी को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
बंगाली मसाला खिचड़ी का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
बंगाली मसाला खिचड़ी एक लोकप्रिय इंडियन वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT