लंच या डिनर में बनाएं अनियन टोमैटो राइस
Back
राइस वेज,लंच,डिनर

लंच या डिनर में बनाएं अनियन टोमैटो राइस

यूं तो आपने चावल से बनने वाली कई तरह की डिशेस का स्वाद लिया होगा, लेकिन अब बनाकर खाएं अनियन टोमैटो राइस. यह बहुत ही जल्दी बनकर तैयार होने के साथ ही खाने में भी बहुत स्वादिष्ट लगता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1 कप बासमती चावल
  • 2 कप टमाटर कटे हुए
  • 2 हरी मिर्च
  • 3 प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1 टीस्पून जीरा
  • 1 टीस्पून हल्दी पाउडर
  • 1 टीस्पून गरम मसाला
  • 1-2 लौंग
  • 2-4 काली मिर्च
  • 1 टेबलस्पून हरा धनिया, नमक स्वादानुसारतेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले चावल को आधे घंटे के लिए पानी में भ‍िगोकर रख दें.
- मीडियम आंच में एक प्रेशर कूकर में तेल डालकर गरम करें.
- तेल के गरम होते ही इसमें जीरा, लौंग और काली मिर्च डालकर भून लें.
- अब हरी मिर्च और प्याज डालकर हल्का गुलाबी होने तक भूनें.
- फिर टमाटर डालकर 2 मिनट तक पकाएं.
- इसके बाद नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला मिलाएं.
- अब चावल और पानी डालकर कूकर का ढक्कन बंद कर 1-2 सीटी आने तक पकाएं.
- कूकर का प्रेशर खत्म होने पर ढक्कन खोलकर इसमें हरा धनिया मिलाएं.
- तैयार है ऑनियन टोमैटो राइस. दही या रायते के साथ गरमागरम सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.8 (4 ratings)
3.8 avg from 4 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

लंच या डिनर में बनाएं अनियन टोमैटो राइस एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 1 कप बासमती चावल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes