अब घर पर ही बनाएं कुरकुरे

अब घर पर ही बनाएं कुरकुरे

अगर आप चाय या कॉफी के साथ कुरकुरे खाना पसंद करते हैं तो अब पकवानगली बता रहा है इन्हें घर पर ही बनाने का आसान तरीका...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 बड़ा कप चावल का आटा
  • 3 छोटा चम्मच उड़द दाल
  • 3 बड़ा चम्मच मक्खन
  • 1 बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 2 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, आधा छोटा चम्मच साबुत जीरा
  • 2 छोटा चम्मच हींग, आधा छोटा चम्मच सफेद या काले तिल, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- धीमी आंच में एक पैन गर्म करने के लिए रखें.
- पैन के गर्म होते ही उड़द दाल को भून लें और आंच बंद कर दें.  (बची रोटियों से बनाएं चटपटा स्नैक्स)
- उड़द दाल में चावल का आटा, मक्खन, नमक, हींग, जीरा, लाल मिर्च पाउडर, अदरक-लहसुन का पेस्ट और तिल मिक्स कर गूंद लें.
- आटे से थोड़े बड़े आकार की लोइयां तोड़ लें और चकली मेकर में भर दें. (आलू की रंगीन कचौड़ी)
- धीमी आंच में एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें.
- तेल के गर्म होते ही चकली मेकर को दबाते हुए आटे के छल्ले निकालें और पैन में डालते जाएं. (क्रिस्पी कॅार्न पकौड़ा)
- छल्लों को सुनहरा होने तक तल लें.
- क्रिस्पी कुरकुरे तैयार हैं. ऊपर से चाट मसाला बुरक कर चाय के साथ सर्व करें.  (20 मिनट में बनाएं फ्राइड पेपर एग)
- आप इसे ठंडा कर एयर टाइट डिब्बे में भी स्टोर कर सकते हैं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.3 (92 ratings)
3.3 avg from 92 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

अब घर पर ही बनाएं कुरकुरे एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 बड़ा कप चावल का आटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes