ऐसे बनाएं आलू गोभी वाली मैगी

ऐसे बनाएं आलू गोभी वाली मैगी

मैगी सबकी फेवरेट होने की वजह से इसे हर कोई बनाना जानता है, लेकिन अब इसके टेस्ट में एक नए ट्विस्ट के साथ हम बता रहे हैं आलू गोभी वाली मैगी की रेसिपी. यह खाने में और भी ज्यादा जायकेदार लगती है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1 पैकेट मैगी
  • 1 कप फूलगोभी कटे हुए
  • 1 कप आलू कटे हुए   
  • 1 टीस्पून गरम मसाला
  • 1/4 टीस्पून चाट मसाला  
  • 1 टीस्पून राई
  • 1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर
  • 1 टीस्पून धनिया पाउडर
  • 1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, एक चुटकी हींग   
  • 1 मैगी मसाला पैकेट, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें.
- इसमें हींग और राई डालकर तड़काएं.
- फिर आलू, गोभी, हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक और पानी डालकर मिक्स कर सब्जी को पकाएं.
- जब सब्जी अच्छी तरह से पक जाए तब मैगी, मैगी मसाला और 1 कप पानी डालकर 5 मिनट तक पकाएं.
- तय समय के बाद इसमें गरम मसाला मिलाकर गैस बंद कर दें.
- तैयार है आलू गोभी वाली मैगी. गरमागरम सर्व करें.

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.9 (9 ratings)
3.9 avg from 9 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाएं आलू गोभी वाली मैगी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 पैकेट मैगी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes