ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 200 ग्राम बोनलेस चिकन
- 2 आलू
- 1 टेबलस्पून नमक
- 1/4 टेबलस्पून हल्दी
- 1/2 टेबलस्पून लाल चिली पाउडर
- 2 टेबलस्पून तेल
- 1 टेबलस्पून अदरक लहसुन का पेस्ट
- 1 प्याज कटी हुई
- 2 कटी हुई हरी मिर्च, करी पत्ते
- 1 टेबलस्पून धनिया पाउडर
- 1/2 टेबलस्पून जीरा पाउडर
- 1/2 टेबलस्पून गरम मसाला
- 1/2 टेबलस्पून चिकन मसाला, बैटर के लिए
- 1 1/2 कप बेसन
- 1 टेबलस्पून चावल आटा
- 1/2 टेबलस्पून नमक
- 1 टेबलस्पून लाल मिर्च, जरूरत के अनुसार पानी, तलने के लिए, कड़ाही, प्रेशर कूकर
विधि
- आलू को भी धोकर दो टुकड़ों में काट लें.
- कूकर में चिकन, आलू और थोड़ा-सा पानी डाल लें.
- इसके बाद इसमें नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर मिला लें.
- ढक्कन लगाकर मीडियम आंच पर रखकर 4 सीटी लगा लें.
- सीटी लगने के बाद आंच बंद कर दें और कूकर का प्रेशर खत्म होने दें.
- इसके बाद चिकन और आलू निकाल एक प्लेट पर रख लें.
-अब आलू और चिकन अच्छी तरिके से पक गए होंगे.ढक्कन हटा ले और आलू और चिकन ठंडा होने दें.
- ठंडा होने के बाद चिकन को कांटे से कुतर कर लच्छेदार कर लें. आलू को भी छीलकर मैश कर लें.
- अब कड़ाही में दो चम्मच तेल डालकर आंच पर रखें.
- तेल गर्म होने के बाद इसमें प्याज, हरी मिर्च डालकर 4-5 मिनट तक चलाते हुए पकाएं.
- इसके बाद इसमें करी पत्ता, चिकन और आलू डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- 4-5 मिनट तक अच्छी तरह मिक्स करते हुए पकाने के बाद जीरा, चुटकीभर नमक, पाउडर, गरम मसाला, चिकन मसाला डालकर मिला लें.
- अगर मिश्रण ज्यादा सख्त है तो थोड़ा-सा चिकन स्टॉक मिला लें. लेकिन ध्यान रखें कि यह पतला न हो जाए.
- चिकन बोंड़ा के भरावन का मसाला तैयार है. इसे आंच से उतार लें.
- अब बेसन का घोल तैयार करें.
- इसके लिए एक बर्तन में बेसन, चावल का आटा, स्वादानुसार नमक और थोड़ा-सा मिर्च पाउडर मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें - फिर इसमें थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालते जाएं और बढ़िया गाढ़ा घोल या बैटर तैयार कर लें.
- भरावन की 12-15 छोटी-छोटी लोइयां बना लें.
- अब कड़ाही में तेल डालकर गर्म होने के लिए रखें.
- तेल के गर्म होने पर एक लोई लेकर इसे बेसन के घोल में डुबोकर तेल में डाल दें.
- बढ़िया तरीके से तल लें.
- इसी तरीके से सारी लोइयों से चिकन बोंडा तल लें.
- तैयार है चिकन बोंडा. मनपसंद चटनी या टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें.
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
शाम के स्नैक्स में बनाएं चिकन बोंडा एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे 200 ग्राम बोनलेस चिकन और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
शाम के स्नैक्स में बनाएं चिकन बोंडा बनाने के लिए सबसे पहले 200 ग्राम बोनलेस चिकन तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
शाम के स्नैक्स में बनाएं चिकन बोंडा बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह शाम के स्नैक्स में बनाएं चिकन बोंडा रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
शाम के स्नैक्स में बनाएं चिकन बोंडा बनाने के लिए 200 ग्राम बोनलेस चिकन के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, शाम के स्नैक्स में बनाएं चिकन बोंडा को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
शाम के स्नैक्स में बनाएं चिकन बोंडा का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
शाम के स्नैक्स में बनाएं चिकन बोंडा एक लोकप्रिय इंडियन नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT