झटपट बनाइए मटर-आलू सैंडविच, सबको आएगा पसंद

झटपट बनाइए मटर-आलू सैंडविच, सबको आएगा पसंद

मटर आलू सैंडविच बनाने में बहुत ही आसान है. ऐसे कई हैं जिन्हें मटर पसंद नहीं होती पर इस सैंडविच में उन्हें इसका स्वाद जरूर पसंद आएगा.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 कप मटर (उबली हुई)
  • 3 उबले आलू (मैश किए हुए)
  • 3 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • 3 से 4 करी पत्ता
  • 1/4 चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 2 चम्मच जैतून का तेल, ब्रेड के 6 पीस, मक्खन जरूरत के अनुसार, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- मीडियम आंच में एक पैन में जैतून का तेल और हरी मिर्च डालकर भून लें.
- फिर उसमें मैश किए हुए आलू डालें और कड़छी से चलाते हुए हल्का भूनें.
- अब करी पत्ता, उबली हुई मटर , लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालें.
- आलू और मटर को मैश करके करीब दो से तीन मिनट के लिए पकाएं.
- जब ये पक जाए तो इसे आंच बंद कर इसे साइड रख दें.
- अब एक-एक कर सभी ब्रेड पर मक्खन लगा लें.
- तैयार किए हुए मिश्रण को ब्रेड पीस के बीच में रखकर ऊपर से दूसरा ब्रेड पीस रखें.
- अब मीडियम आंच पर एक तवा गरम करने के लिए रखें.
- तवे के गरम होते ही इस पर सैंडविच रखकर दोनों तरफ से सेंक लें.
- सैंडविच को बीच से काट लें और टोमैटो सॉस के साथ खाएं-खिलाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.8 (5 ratings)
4.8 avg from 5 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

झटपट बनाइए मटर-आलू सैंडविच, सबको आएगा पसंद एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप मटर (उबली हुई) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes