ऐसे बनाइए रवा फ्राइड फिश
Back
नॉन वेज नॉन-वेज

ऐसे बनाइए रवा फ्राइड फिश

नॉन-वेज खाने वालों को मछली बहुत अच्छी लगती है. इसे आप फ्राई कर या ग्रेवी बनाकर दोनों तरह से खा सकते हैं. स्वाद इसका दोनों तरह से ही अच्छा लगता है. 

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 6 पीस मछली (फिश)
  • 1 कप सूजी
  • 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर  
  • 1/2 टीस्पून हल्दी
  • 1 टुकड़ा अदरक
  • 5 कली लहसुन की
  • 1/2 टेबलस्पून इमली का पेस्ट, नमक स्वादानुसार, तेल तलने के लिए, पानी जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले एक कटोरी में हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, अदरक-लहसुन का पेस्ट, इमली का पेस्ट, नमक और थोड़ा सा पानी डालकर पेस्ट बना लें.
- एक प्लेट पर मछली के पीसेस रखकर हर टुकड़े पर 4 से 5 कट लगाएं.
- अब हर एक पीस को तैयार पेस्ट से अच्छे से लपेटकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें.  
- इसी बीच मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
- आधे घंटे बाद मछली के कोटेड पीस पर सूजी लगाएं.
- तेल के गरम होते ही पीसेस डालकर सुनहरा होने तक तल लें.
- तैयार है रवा फ्राइड फिश. हरे धनिये से गार्निश कर सर्व करें.

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3 (3 ratings)
3 avg from 3 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाइए रवा फ्राइड फिश एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे 6 पीस मछली (फिश) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes