ऐसे बनाई जाती है वॉटरमेलन आइस

ऐसे बनाई जाती है वॉटरमेलन आइस

तरबूज यानी वॉटरमेलन को आपने फल के तौर पर या इसका जूस बनाकर तो इसे कई बार खाया होगा, पर क्या कभी आपने वॉटरमेलन आइस बनाया है? इसे बनाना बहुत ही आसान है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 टेबलस्पून पानी
  • 1 टीस्पून जिलेटिन
  • 4 कप वॉटरमेलन (तरबूज)
  • 2 टेबलस्पून नींबू का रस
  • 2 टेबलस्पून शहद

🍳 विधि

Time 1.5 से 2 घंटे
Servings 2 - 4
- सबसे पहले एक माइक्रोवेव सेफ बाउल में जिलेटिन और पानी डालकर इसे लगभग 4 से 5 मिनट तक गरम करें.
- बीच में एक बार निकालकर चला लें.
-अब ब्लेंडर जार में 1 कप तरबूज, नींबू का रस, शहद और पिघला हुआ जिलेटिन डालकर इसका पेस्ट बना लें.
-बारी-बारी कर बाकी 3 कप तरबूज भी डाल दें और पेस्ट बनाएं.
- पेस्ट को एक बर्तन में रखकर फ्रीजर में रख दें.
- हल्का सा सेट होते ही इसे दोबारा मिक्सर में चला लें जब तक कि यह एकदम फूला-फूला सा न लगने लगे.
- अब इसके स्कूप निकालकर सर्विंग बाउल में रखकर फ्रीजर में रख दें.
- तैयार है वॉटरमेलन आइस.   

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3 (1 ratings)
3 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाई जाती है वॉटरमेलन आइस एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे 2 टेबलस्पून पानी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes