गार्लिक मशरूम

गार्लिक मशरूम

मशरूम में लहसुन का मसालेदार जायका डालकर इस तरह बनाएं टेस्टी गार्लिक मशरूम.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 कप मशरूम, कटे हुए, एक कप प्याज, बारीक कटा हुआ, लहसुन की 6 कलियां
  • स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर, एक बड़ा चम्मच सिरका (वेनेगर), एक छोटी चम्मच चीनी, आधा छोटा चम्मच जीरा
  • स्वादानुसार नमक
  • 2 बड़े चम्मच पानी
  • 2 बड़े चम्मच तेल

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले लहसुन की कलियों को छील लें.
- अब मिक्सर जार में लहसुन, लाल मिर्च पाउडर, सिरका (वेनेगर), चीनी, नमक और पानी डालें.
- जार का ढक्कन लगाकर इसे मिक्सर पर सेट करके सारी सामग्री को बारीक पेस्ट बनने तक पीसें.
- इसके बाद पैन में तेल डालकर गैस पर गर्म करें. फिर इसमें जीरा डालकर मध्यम आंच पर फ्राई करें.
- जब जीरा चटकने लगे तो इसमें प्याज डालकर सुनहरा होने तक पकाएं.
- फिर पैन में लहसुन मिक्सचर का पेस्ट डालकर मिलाएं और इसे 2 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं.
- इसके बाद लहसुन मिक्सचर में मशरूम के टुकड़े डालकर चलाएं और इसमें सारे मसाले अच्छी तरह मिक्स करें.
- अब मशरूम को 2 मिनट भूनें और चलाते रहें.
- फिर पैन को ढक दें और आंच धीमी करके मशरूम को पकाएं.
- जब मशरूम नर्म होकर अच्छी तरह पक जाए तो पैन से ढक्कन हटाकर इसे एक मिनट तेज आंच पर पकाएं और गैस बंद कर दें.
- तैयार है गार्लिक मशरूम. अब इसे धनिया पत्तियों से गार्निश करके रोटी और करी के साथ या स्नैकस के तौर पर गर्मागर्म सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (76 ratings)
4.3 avg from 76 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

गार्लिक मशरूम एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप मशरूम, कटे हुए, एक कप प्याज, बारीक कटा हुआ, लहसुन की 6 कलियां और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes