पंजाबी मशरूम करी

पंजाबी मशरूम करी

मशरूम का एक मजेदार टेस्ट है पंजाबी मशरूम करी. इसे बनाने में कोई झंझट नहीं होता और जायके के मामले में यह रेसिपी उम्दा है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 250 ग्राम मशरूम, एक कप प्याज का पेस्ट, आधा कप टमाटर प्यूरी, आधा बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • 3 बड़े चम्मच दही
  • 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चम्मत धनिया पाउडर
  • 1/4 छोटा चम्मच गरम मसाला, आधी छोटी चम्मच कसूरी मेथी पिसी हुई
  • 2 छोटी इलायची
  • 2 तेज पत्ते, एक बड़ी इलायची
  • 3 लौंग, एक दालचीनी का टुकड़ा, एक छोटा चम्मच जीरा, तेल
  • स्वादानुसार नमक

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- मशरूम को एक गीले कपड़े से पोंछकर साफ करें. फिर इन्हें काट लें.
- गैस पर पैन में तेल गर्म कर लें. इसमें जीरा, दालचीनी, बड़ी इलायची, इलायची और तेजपत्ते डालकर मध्यम आंच पर फ्राई करें.
- जब तेजपत्ते का रंग बदल जाए तो इसमें प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर पकाएं.
- पेस्ट का रंग सुनहरा होने के बाद इसमें टमाटर प्यूरी, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालकर मिक्स करके पकाएं.
- जब ग्रेवी से तेल अलग होता दिखने लगे तो इसमें मशरूम डालकर मिलाएं.
- अब मशरूम में दही फेंटकर डालें. इसे 2 से 3 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं.
- इसके बाद सब्जी में आवश्याकतानुसार पानी डालकर मिलाएं और इसे ढक दें.
- अब धीमी आंच पर 15 से 20 मिनट तक सब्जी पकने दें.
- जब मशरूम नर्म होकर पक जाएं तो पैन से ढक्कन हटा दें.
- अब सब्जी में कसूरी मेथी और गरम मसाला डालकर मिक्स करके गैस बंद कर दें.
- तैयार है पंजाबी मशरूम करी. इसे धनिया पत्तियों से सजाकर रोटी, पराठे, नाना या चावल के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5 (163 ratings)
4.5 avg from 163 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

पंजाबी मशरूम करी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 250 ग्राम मशरूम, एक कप प्याज का पेस्ट, आधा कप टमाटर प्यूरी, आधा बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes