मशरूम का अचार

मशरूम का अचार

आपने मशरूम की सब्जी का जायका तो जरूर चखा होगा. अब मशरूम का चटकारे वाला टेस्ट लेने के लिए आजमाएं यह अचार की रेसिपी -

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 500 ग्राम मशरूम, एक चम्मच अदरक बारीक कटा हुआ, लहसुन की 25 कलियां छिली हुईं, एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 2 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, एक चम्मच सरसों पिसी हुई
  • 5 सूखी लाल मिर्च
  • 4 बड़े चम्मच इमली का पेस्ट, एक छोटा चम्मच मेथी का पाउडर, एक छोटी चम्मच हींग पिसी हुई, एक छोटा चम्मच काला नमक, एक चम्मच राई
  • स्वादानुसार नमक
  • 6 बड़े चम्मच सरसों का तेल

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
- सबसे पहले मशरूम धोकर साफ कर लें. फिर मशरूम को चार टुकडों में काटें.
- इसके बाद बर्तन में पानी और नींबू का रस डालकर गैस पर रखें. इस पानी में मशरूम डालकर उबालें.
- अब मिक्सर में लहसुन और अदरक पीसकर दरदरा पेस्ट तैयार कर लें.
- गैस पर नॉन स्टिक पैन में तेल गर्म करें. इसमें सूखी लाल मिर्च, हींग और राई डालकर मध्यम आंच पर 10 सैकेंड तक फ्राई.
- अब पैन में अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर 2 मिनट तक पकाएं.
- फिर कशमीरी लाल मिर्च, हल्दी, मेथी पाउडर और काला नमक डालकर मिक्स करें.
- इसके बाद इमली का पेस्ट और नमक डालें.
- अब उबले हुए मशरूम को पानी से निकालकर पैन में डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इसे 3 से 4 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाकर गैस बंद कर दें.
- तैयार है मशरूम का अचार. इसे ठंडा करके एक कांच के जार में रखें और जब चाहें इसका स्वाद लें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (43 ratings)
4 avg from 43 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मशरूम का अचार एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 500 ग्राम मशरूम, एक चम्मच अदरक बारीक कटा हुआ, लहसुन की 25 कलियां छिली हुईं, एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes