नींबू का खट्टा-मीठा अचार

नींबू का खट्टा-मीठा अचार

विटामिन C से भरपूर नींबू का खट्टा-मीठा अचार बनाएं, रोज खाने के साथ खाकर स्वास्थ और स्वाद बढ़ाएं.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • आधा किलो नींबू, आधा किलो शक्कर
  • 1 से 2 छोटी चम्मच काला नमक, एक छोटी चम्मच बड़ी इलाइची पाउडर
  • 6 से 8 पिसी काली मिर्च, आधी छोटी चम्मच लाल मिर्च
  • 4 से 5 चम्मच नमक

🍳 विधि

- एक-एक नींबू को 4 टुकड़ों में काटकर उसमें नमक डालकर नर्म होने के लिए 25 दिन से 30 दिन के लिए एक जार में रख दें बीच-बीच में नींबू को चलाते और देखते रहें.
- जब नींबू नर्म हो जाए तो नींबू में शक्कर, काला नमक, काली मिर्च, लाल मिर्च और बड़ी इलाइची का पाउडर मिलाकर 3 से 4 दिन के लिए धूप में रख दें.
- हर दिन साफ और सूखे चम्मच से अचार को जरूर चलाएं.
- एक सप्ताह में नींबू का मीठा अचार अच्छे से बन जाएगा.
- ध्यान रखें अचार को हमेशा साफ और सूखे चम्मच से ही लें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.4 (794 ratings)
4.4 avg from 794 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

नींबू का खट्टा-मीठा अचार एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे आधा किलो नींबू, आधा किलो शक्कर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes