आलू सैंडविच
Back
स्‍नैक्‍स वेज,ब्रेकफास्‍ट

आलू सैंडविच

ब्रेड से बने कई तरह के सैंडविच आपने खाएं होंगे और बनाएं भी होंगे. इस बार बनाएं आलू के सैंडविच और सर्व करें इन्‍हें नाश्‍ते या शाम की चाय के साथ.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 4-5 आलू, उबले हुए
  • 1 प्‍याज, बारीक कटा हुआ
  • 2-3 हरी मिर्च
  • 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटी चम्मच गरम मसाला
  • 10 पीस ब्रेड
  • 1 चम्मच कटी हुई हरी धनिया
  • 5 छोटे चम्मच घी या तेल
  • स्वादानुसार नमक

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2

- एक कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें मैश किए हुए उबले आलू, कटा प्‍याज, हरा धनिया, धनिया पाउडर, हरी मिर्च, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर और नमक डाल कर अच्छी तरह से मिक्‍स करके फ्राई कर लें.
- अब ब्रेड के एक पीस में इस आलू के इस मिक्‍सचर को फैलाकर लगाएं और उसके उपर दूसरी ब्रेड रखें.
- बाकी ब्रेड के साथ भी यही विधि अपनाएं.
- सैंडविच टोस्‍टर में एक चम्मच घी या तेल टोस्टर अंदर की ओर लगाएं और फिर उस पर मसाला लगी हुई ब्रेड के पीस को रखें और टोस्टर को बंद करके गैस पर रख दें.
- गैस को मीडियम आंच पर रहने दें और टोस्टर को खोलकर देखते रहें. जब ब्रेड हल्की भूरी हो जाए तो उसे दूसरी साइड से भी सेंक लें.
- बाकी के ब्रेड पीसेज के साथ भी ऐसी ही करें.
- आलू सैंडविच टोस्ट तैयार है, इसे सॉस के साथ या फिर अपनी पसंद की चटनी के साथ गरमागर्म सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.9 (1542 ratings)
3.9 avg from 1542 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

आलू सैंडविच एक लोकप्रिय वेज,ब्रेकफास्‍ट रेसिपी है, जिसे 4-5 आलू, उबले हुए और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes