ऑमलेट सैंडविच

ऑमलेट सैंडविच

नाश्‍ते में फटाफट और कुछ अलग बनाने का मन है तो ऑमलेट में डालें सैंडविच का ट्विस्‍ट और बनाएं यमी ऑमलेट सैंडविच. आइए जानें, इसकी आसान सी रेसिपी...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 2 अंडे
  • 2 ब्रेड के स्‍लाइस
  • 1 चीज की स्‍लाइस
  • 1/4 चम्‍मच नमक
  • 1 चम्‍मच मक्‍खन
  • 1/4 चम्‍मच गार्लिक पाउडर
  • 1/4 चम्‍मच काली मिर्च पाउडर
  • 1/4 कप लाल और हरी शिमला मिर्च, बारीक कटी हुई
  • 1/4 चम्‍मच हरा प्‍याज, बारीक कटा हुआ

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2

- एक बॉउल में अंडे फोड़ कर डालें और फिर उसमें काली मिर्च पाउडर, नमक और गार्लिक पाउडर डालकर अच्‍छी तरह फेंट लें.
- अब मक्‍खन को पिघला लें और उसे ब्रेड के स्‍लाइस पर अच्‍छी तरह लगा दें और स्‍लाइसेज को हल्‍का सा टोस्‍ट करके अलग रख लें.
- अब एक पैन में थोड़ा सा मक्‍खन या फिर तेल डालकर गरम करें और उसमें कटी शिमला मिर्च और हरा प्‍याज डालकर तलें.
- भूनी हुई सब्‍जी में अंडे का पेस्‍ट डालकर ऑमलेट को दोनों तरफ से अच्‍छी तरह पका लें.
- जब ऑमलेट बनकर तैयार हो जाए तो मक्‍खन लगे टोस्‍ट पर इसे अच्‍छी तरह फोल्‍ड कर के रखें.
- ऑमलेट सैंडविच तैयार है. आप चाहे हैं हरी धनिया से सजाकर इसे नाश्‍ते या सनैक्‍स में गरमागर्म सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.9 (65 ratings)
3.9 avg from 65 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऑमलेट सैंडविच एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे 2 अंडे और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes