नाश्ते में बनाएं मिक्स वेजिटेबल मसाला पराठा

नाश्ते में बनाएं मिक्स वेजिटेबल मसाला पराठा

आलू, गोभी, मूली और पनीर पराठा  से कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो मिक्स वेजिटेबल मसाला पराठा बनाइए...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • डेढ़ कप गेंहू का आटा, एक चौथाई छोटा चम्‍मच नमक, दो बड़ा चम्‍मच तेल, भरने के लिये सब्‍जियां, एक बड़ा चम्‍मच तेल, एक छोटा चम्‍मच जीरा, एक मध्‍यम साइज का प्‍याज, कटा हुआ, आधा बड़ा चम्मच अदरक लहसुन पेस्‍ट, आधा लकप फ्रेंच बींस, बारीक कटी, एक चौथाई कप मटर, तीन चौथाई कप गाजर और पत्तागोभी मिक्‍स, बारीक कटी, एक चौथाई कप धनियापत्ती, बारीक कटी, एक छोटा चम्‍मच लाल मिर्च पाउडर, एक चौथाई चम्‍मच हल्‍दी, एक छोटा चम्‍मच गरम मसाला, डेढ़ छोटा चम्‍मच धनिया पाउडर, आधा छोटा चम्‍मच जीरा, नमक स्‍वादानुसार, पराठा सेंकने के लिए तेल

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- एक कटोरे में गेंहू का आटा, नमक और तेल डालकर मुलायम आटा गूंद लें.
- गरम पानी में प्‍याज, मटर, गाजर, पत्तागोबी और फ्रेंच बींस को उबाल कर छान लें.
- इसके बाद उबाली हुई सब्‍जियों में अन्‍य सामग्रियां मिलाएं.
- आटे की लोइयां बना लें. फिर इसे हल्का मोटा बेल लें. इसके बीच में मिक्‍स सब्‍जियां भरें और बंद कर बेल लें.
- मीडियम आंच में तवा गर्म होने के लिए रखें. जब तवा गरम हो जाए तो इसमें पराठा डालें. दोंनो साइड तेल लगाएं और गोल्‍डन ब्राउन हो तक सेंक लें.
- इसी तरह सारी लोइयों से पराठा बना लें.
- तैयार पराठे को दही के साथ गर्मागर्म सर्व करें और खाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (17 ratings)
4.2 avg from 17 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

नाश्ते में बनाएं मिक्स वेजिटेबल मसाला पराठा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे डेढ़ कप गेंहू का आटा, एक चौथाई छोटा चम्‍मच नमक, दो बड़ा चम्‍मच तेल, भरने के लिये सब्‍जियां, एक बड़ा चम्‍मच तेल, एक छोटा चम्‍मच जीरा, एक मध्‍यम साइज का प्‍याज, कटा हुआ, आधा बड़ा चम्मच अदरक लहसुन पेस्‍ट, आधा लकप फ्रेंच बींस, बारीक कटी, एक चौथाई कप मटर, तीन चौथाई कप गाजर और पत्तागोभी मिक्‍स, बारीक कटी, एक चौथाई कप धनियापत्ती, बारीक कटी, एक छोटा चम्‍मच लाल मिर्च पाउडर, एक चौथाई चम्‍मच हल्‍दी, एक छोटा चम्‍मच गरम मसाला, डेढ़ छोटा चम्‍मच धनिया पाउडर, आधा छोटा चम्‍मच जीरा, नमक स्‍वादानुसार, पराठा सेंकने के लिए तेल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes