मीठा पराठा

मीठा पराठा

भले ही आजकल के बच्‍चों की पहली पसंद पिज्‍जा, पास्‍ता और बर्गर हो, लेकिन मीठा पराठा उन देसी चीजों में शामिल हैं जिन्‍हें बच्‍चे बड़े चाव से खाते हैं. तो आज ही ट्राई करें मीठे पराठे की ये रेसिपी:

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • दो कप गेहूं का आटा, चार चम्‍मच घी, थोड़ा सा नमक, भरावन के लिए -, एक कप चीनी, पांच बादाम, आधा चम्‍मच दालचीनी पाउडर

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
- गेहूं का आटा, घी , थोड़ा सा नमक और पानी मिक्‍स कर उसे गूथ लें और 10 मिनट के लिए किनारे रख दें.
- अब चीनी, बादाम और दालचीनी पाउडर को मिक्‍सर में पीस लें.
- अब आटे की लोई लेकर उसे थोड़ा सा बेलें और उसके बीच में चीनी वाला भरावन भरें.
- एक लोई में सिर्फ एक ही चम्‍मचर भरावन डालें, नहीं तो पराठा फट जाएगा.
- अब पराठे को गोल या तिकोने आकार में बेल लें.
- अब तवा गरम करें, उसमें घी लगाएं, उस पर पराठे को दोनों ओर सेंक लें.
- जब पराठा सुनहरा भूरा हो जाए तब तब उसे तवे से हटा दें.
- पराठा गरमा गरम ही सर्व करें

नोट: आप बादाम और दालचीनी के बिना भी मीठा पराठा बना सकते हैं.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (401 ratings)
4.1 avg from 401 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मीठा पराठा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे दो कप गेहूं का आटा, चार चम्‍मच घी, थोड़ा सा नमक, भरावन के लिए -, एक कप चीनी, पांच बादाम, आधा चम्‍मच दालचीनी पाउडर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes