मीठी पूरी

मीठी पूरी

जब आप किसी सफर पर जा रहे हैं और सोच रहे हैं कि क्या खाना पैक किया जाए, तो मीठी पूरी और अचार से बेहतर कोई ऑप्शन नहीं है, क्योंकि सफर में इनके खराब होने का भी कोई डर नहीं रहेगा.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 300 ग्राम गेहूं का आटा, एक कप गुड़
  • 3 से 4 पिसी हरी इलायची
  • 2 बड़े चम्मच नारियल का बूरा, एक चम्मच घी, एक कप दूध, रिफाइंड तेल

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- सबसे पहले दूध में गुड़ मिलाकर 15 मिनट के लिए घोल बनने रख दें.
- अब एक बर्तन में आटा छान लें और उसमें इलायची, नारियल का बूरा, मिलाएं.
- फिर दूध-गुड़ के घोल और घी से कड़ा  आटा गूंद लें.
- अगर आटा गूंदते समय दूध-गुड़ का घोल कम लग रहा है, तो थोड़ा पानी मिला सकते हैं.
- आटा गुंद जाए तो उसे 10 से 15 के मिनट लिए रख दें.
- उसके बाद आटे की लोई बनाकर उनकी गोल छोटी-छोटी पूरी बेल लें.
- अब कढ़ाई में तेल गर्म करें और गर्म तेल में पूरियों को ब्राउन होने तक फ्राई करके, एक प्लेट में टिश्यू पेपर लगाकर पूरी प्लेट में निकाल लें.
- गर्मागर्म मीठी पूरी तैयार हैं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (121 ratings)
4.1 avg from 121 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मीठी पूरी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 300 ग्राम गेहूं का आटा, एक कप गुड़ और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes