रोगानी रोटी

रोगानी रोटी

रोटी का एक अलग और नया स्वाद चखना है तो बनाएं टेस्टी रोगानी रोटी. यहां जानें इसे बनाने का आसान तरीका...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 2 कप गेहूं का आटा, एक बड़ा चम्मच घी, एक चम्मच चीनी
  • स्वादानुसार नमक

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- बर्तन में आटा छान लें.
- अब आटे में नमक, चीनी और घी डालकर मिक्स करें.
- फिर आटे के मिक्सचर में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नर्म गूंद लें.
- अब आटा बराबर भागों में तोड़कर इसकी गोल लोइयां बनाएं.
- इसके बाद लोई से गोल-गोल रोटियां बेलें.
- अब गैस पर तवा गर्म करें और इस पर रोटी डालकर मध्यम आंच पर सेकें.
- जब रोटी एक तरफ से ब्राउन होकर सिक जाए तो इसे पलटकर दूसरी तरफ से भी ब्राउन होने तक सेकें.
- फिर रोटी को प्लेट में निकाल लें. इसी तरह सभी रोटियां सेक लें.
- तैयार हैं रोगानी रोटी. अब इस पर घी या बटर लगाकर सब्जी और दाल के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.8 (94 ratings)
3.8 avg from 94 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

रोगानी रोटी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप गेहूं का आटा, एक बड़ा चम्मच घी, एक चम्मच चीनी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes