अब इस तरीके से रेस्टोरेंट जैसी रुमाली रोटी बनाएं घर पर

अब इस तरीके से रेस्टोरेंट जैसी रुमाली रोटी बनाएं घर पर

रेस्तरां में अगर खासतौर पर रुमाली रोटी का स्वाद लेने जाते हैं तो क्यों न इसे घर पर बनाना सीखें. इसका मजा कबाब, दाल बुखारा, दाल मखनी, शाही पनीर आदि के साथ लिया जा सकता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • तीन कप गेहूं का आटा, एक कप मैदा, दो कप पानी आटा गूंदने के लिए, सूखा आटा, रोटी बेलने के लिए

🍳 विधि

Time 1.5 से 2 घंटे
Servings 2 - 4
- आटे और मैदे को एक छलनी से छान कर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए पतला आटा गूंद लें.
- तैयार आटे को हल्के गीले कपड़े से ढक कर 2-3 घंटे के लिए रख दें.
- अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें.
- साथ ही तलने के काम आने वाली कड़ाही को गैस पर उलटा करके गर्म करें. यानी जिस हिस्से में तलने के लिए तेल डाला जाता है, वह गैस पर रहेगा और दूसरा हिस्सा ऊपर की ओर होगा.
- जब तक यह गर्म हो, एक छोटी लोई को पतला बेल लें. इसके लिए आपको थोड़ी प्रैक्ट‍िस की जरूरत होगी क्योंकि रोटी को इतना पतला बेलना है कि इसके आरपार हल्का नजर आए.
- अब कडा़ही के ऊपर वाले हिस्से पर हल्का तेल लगाएं और बेली हुई रोटी को इस पर रखें.
- करीब 10 सेकंड में या जैसे ही इसमें बुलबुले दिखने लगें, इसे पलट दें. और दूसरी ओर से भी हल्का सुनहरा होने तक सेंकें.
अगर यह कच्ची लगे तो एक मोटे कपड़े से गांठ बनाकर इसे हल्के हाथ से दबाकर सेंक लें.
- अब रोटी को कड़ाही से हटाकर फोल्ड करके गर्मागर्म परोसें. इसी तरह बाकी आटे से और रुमाली रोटी तैयार करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (787 ratings)
4.2 avg from 787 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

अब इस तरीके से रेस्टोरेंट जैसी रुमाली रोटी बनाएं घर पर एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे तीन कप गेहूं का आटा, एक कप मैदा, दो कप पानी आटा गूंदने के लिए, सूखा आटा, रोटी बेलने के लिए और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes