धनिया-प्याज की चटनी

धनिया-प्याज की चटनी

चटनी के अलग-अलग स्वाद खाने में एक नयापन ले आते हैं. अब धनिया-प्याज की चटनी बनाकर चखें, एक और अलग जायका..

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • आधा कप हरी धनिया कटी हुई, एक कप प्याज बारीक कटा हुआ
  • 1/4 काली उड़द दाल
  • 1/4 छोटी चम्मच हींग, एक बड़ा चम्मच इमली का पेस्ट
  • 2 साबुत सूखी कश्मीरी लाल मिर्च, एक छोटा चम्मच राई
  • स्वादानुसार नमक, तेल

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
- उड़द दाल को 15 मिनट के लिए पानी में भिगोएं.
- गैस पर पैन में 4 चम्मच तेल गर्म करें. उड़द दाल को पानी से निकाल कर तेल में डालें और मध्यम आंच पर 2 से 3 मिनट तक फ्राई कर लें.
- इसके बाद इसमें प्याज, हींग, इमली का पेस्ट, एक लाल मिर्च और नमक डालकर मध्यम आंच पर 2 मिनट पकाएं.
- अब गैस बंद करके प्याज का मिश्रण ठंडा होने दें.
- इसके बाद मिक्सर में आधा कप पानी और हरी धनिया डालकर बारीक पीस लें.
- इसके बाद पिसी हुई धनिया को प्याज के मिश्रण में डालकर मिलाएं.
- अब गैस पर पैन में एक चम्मच तेल डालकर गर्म करें. इसमें राई डालें.
- जब राई तड़कने लगे तो इसमें बची हुई कश्मीरी मिर्च डालकर कुछ सैकेंड फ्राई कर लें.
- अब गैस बंद करके राई के तड़के को धनिया और प्याज के मिक्सचर में डालकर मिक्स करें.
- तैयार है धनिया-प्याज की चटनी. इसे खाने में या स्नैक्स के साथ एंजॉय करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (68 ratings)
4 avg from 68 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

धनिया-प्याज की चटनी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे आधा कप हरी धनिया कटी हुई, एक कप प्याज बारीक कटा हुआ और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes